क्रिकेट

WPL 2023: डबल हेडर मुकाबलों में तय होगा दो टीम का भविष्य, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 20, 2023, 09:08 AM IST

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच होगा जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इन दो मैच के परिणाम से बाकी दो टीम का भविष्य भी तय हो जाएगा। मुंबई और दिल्ली की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग 2023

Photo : Twitter

विमेंस प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर मुकाबले हैं, जो दो टीम का भविष्य तय कर देंगी। पहला मुकाबला गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच है, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है। अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि तीसरी टीम के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं।

डबल हेडर तय करेगा बाकी टीम का भविष्य

आज होने वाले दोनों मैच बेहद खास हैं। पहले मैच की बात करें तो यदि यूपी वॉरियर्स की टीम गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो आरसीबी का WPL सफर यहीं खत्म हो जाएगा। वहीं दूसरे मैच में यदि मुंबई की टीम दिल्ली को हरा देती है तो मुंबई को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। मुंबई इंडियंस को अभी तक केवल एक हार का सामना करना पड़ा है। उसे पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स से हार मिली थी।

आपको बता दें कि इस लीग का फॉर्मेट कुछ इस प्रकार है कि यदि आप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करते हैं तो आपको सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी, जबकि बाकी दो टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा। एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL का डबल हेडर मुकाबला कब और कहां होगा? (wpl match venue and time)

WPL का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे होगा। पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में तो दूसरा मैच डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं WPL के दोनों मैच?(where to watch wpl match)

WPL के दोनों मैच आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

कहां देखें WPL मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?(WPL Match live streaming)

आज होने वाले WPL मैच की बात करें तो यह दोनों मुकाबले आप जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article