क्रिकेट

बांग्लादेश के फील्डिंग कोच ने बताया, टीम इंडिया के खिलाफ हार से उनकी टीम को हुआ क्या फायदा

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 के अंतर से जीत के बाद भारत दौरे पर पहुंची बांग्लादेश की टीम का हाल बेहाल हो गया है। ऐसे टीम के फील्डिंग कोच ने बताया करारी हार से मिला टीम को क्या फायदा?

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के हेड कोच ने बताया टीम इंडिया को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम
  • टीम इंडिया ने बांग्लादेश की टीम पर डाला बहुत दबाव
  • सीरीज में हार बाद उजागर हुई टीम की कमियां

हैदराबाद: बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षण कोच निक पोथास ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम भारत ने टेस्ट और टी20 श्रृंखला दौरान उनकी टीम पर बहुत दबाव डाला लेकिन वह इसे सीखने के अनुभव के रूप में लेना चाहते हैं। बांग्लादेश की टीम हाल ही में पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद भारत आई लेकिन भारतीय टीम ने उसे जल्द ही पस्त कर टेस्ट और टी20 दोनों ही श्रृंखला में उसे पराजित कर दिया।

पोथास ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'जब आप गेंदबाजी और बल्लेबाजी को देखते हैं, तो भारत हमेशा एक चीज करता है। वह अपने कौशल के स्तर से आपको बहुत दबाव में रखता है। भारत आपको बताता है कि आपको कहां सुधार करना है।'

टी20 सीरीज में टीम इंडिया है 2-0 से आगे

भारत ने ग्वालियर और नई दिल्ली में पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली जिससे शनिवार को हैदराबाद में खेला जाने वाला तीसरा टी20 मैच औपचारिकता हो गया। लेकिन पोथास ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों को इस तरह के दौरे के बाद खुद का आकलन करने में ईमानदार होने की जरूरत है।

भारत दौरे पर आप बहुत कुछ सकते हैं सीख

उन्होंने कहा,'हम भाग्यशाली हैं कि हम भारत का दौरा कर रहे हैं क्योंकि आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। और यह सीखने की प्रक्रिया ईमानदार होना चाहिए। सीखना यह है कि आप लंबे समय तक दबाव को कैसे झेलते हैं? आप लंबे समय तक दबाव में खेल को बेहतर तरीके से कैसे समझते हैं? लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कैसे तैयारी करते हैं? और इसे विकसित करना होगा, इसे हर समय बदलना होगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article