क्रिकेट

WPL 2026 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में 67 खिलाड़ियों की बिक्री, देखें सारी टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड

WPL 2026 All Teams Squad: महिल प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला मेगा ऑक्शन समाप्त हो गया है। इस निलामी में 73 खिलाड़ियों की बिक्री हुई और सारी टीमों ने पैसों की बरसात कर दी है। आइए जानते हैं कि सारी टीमों के ऑक्शन के बाद स्क्वॉड कैसे दिख रहे हैं।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 स्क्वॉड (फोटो- WPLT20)

WPL 2026 All Teams Squad: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे एडिशन के लिए आज नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें पांच फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों पर भारी रकम खर्च की। सभी टीमों ने अपनी टीम शुरू से बनाई, क्योंकि उन्हें कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाज़त थी। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 'राइट टू मैच' कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 3 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा। इस खरीद के साथ ही दीप्ति शर्मा डब्ल्यूपीएल के इतिहास में स्मृति मंधाना के बाद दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना को उनसे 20 लाख रुपये अधिक मिले थे।

इन प्लेयर्स को भी मिला मौका

नीलामी में कई अन्य अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को भी अच्छी रकम मिली। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया केर को 3 करोड़ रुपये में खरीदा। केर 2023 और 2025 में खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थीं। यूपी वॉरियर्स ने अनुभवी ऑलराउंडर शिखा पांडे को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा जिन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2023 में खेला था। वनडे विश्व कप में भारत की खिताबी जीत की सूत्रधारों में रही लेग स्पिनर श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस से कई गुना अधिक 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा। विश्व कप उपविजेता दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा।

सारी टीमों के स्क्वॉड (WPL 2026 All Teams Full Squad)

दिल्ली कैपिटल्स: शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, श्री चरणी, चिनेले हेनरी, लौरा वोल्वार्ट, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, लिज़ेल ली, दिया यादव, ममता माडीवाला, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि।

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, रेणुका सिंह, यास्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर, कनिका आहूजा, टिटास साधु, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डेनिएल व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

मुंबई इंडियंस: नेट साइवर-ब्रंट, एमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, गुनलान कुलकर्णी, निकोला कैरी, संस्कृति गुप्ता, राहिल फिरदौस, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नडाइन डी क्लर्क, श्रेयांका पाटिल, जॉर्जिया वोल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, गौतमी नाइक, प्रथ्यूषा कुमार, दयालन हेमलता।

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टन, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, क्रांति गौड़, श्वेता सहरावत, हरलीन देओल, क्लो ट्रायोन, सुमन मीणा, सिमरन शेख, जी त्रिशा, प्रतिका रावल।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article