क्रिकेट

ICC Ranking: अंतरराष्ट्रीय टी20 और वनडे में दुनिया नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब पहुंची स्मृति मंधाना

आईसीसी की ताजा रैकिंग में स्मृति मंधाना वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब पहुंच गई हैं।

Image

स्मृति मंधना(साभार RCB)

दुबई: भारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा घरेलू वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि टी20 रैंकिंग में इस वामहस्त बल्लेबाज ने एक स्थान का सुधार किया है। वनडे में वह 739 रेटिंग अंक के साथ लॉरा वुलवार्ट (773 रेटिंग अंक) से पीछे है। टी20 में वह 753 रेटिंग अंक के साथ बेथ मूनी से महज चार रेटिंग अंक पीछे है।

विंडीज के खिलाफ जड़े लगातार तीन अर्धशतक

मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले सप्ताह टी20 मैच में 62 (41 गेंद) और 77 (47 गेंद) रन के स्कोर के साथ इस प्रारूप में लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेली। इस 28 साल की खिलाड़ी ने इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में 91 रन की प्रभावशाली पारी खेली। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज भी नाबाद 85 और 22 रन के स्कोर के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय तालिका में संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। उनके और ऑस्ट्रेलिया के तहलिया मैकग्रा के नाम 748 रेटिंग अंक है।

हरमनप्रीत कौर ने की टॉप-10 में एंट्री

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर वडोदरा में 34 रन की पारी के साथ एकदिवसीय रैंकिंग में तीन स्थान के सुधार के साथ शीर्ष 10 में पहुंचने में सफल रही। गेंदबाजी की शीर्ष रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर वडोदरा में 29 रन पर पांच विकेट लेने के बाद 497 रेटिंग अंक के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार आईसीसी महिला चैम्पियनशिप को अपने नाम किया। अलाना किंग (दो स्थान ऊपर 12वें स्थान पर) और किम गर्थ (चार स्थान ऊपर 13वें स्थान पर) के साथ ही एनाबेल सदरलैंड (17वें स्थान पर) गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article