क्रिकेट

IND W vs NEP W Match Toss Update: भारतीय कप्तान मंधाना ने जीता टॉस, चुनी पहले बल्लेबाजी

IND W vs NEP W Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और नेपाल के बीच आज एशिया कप का 10वां मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा। भारत 2 मुकाबला जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

IND W vs NEP W Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: विमेंस एशिया कप के ग्रुप ए के मुकाबले में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना नेपाल क्रिकेट टीम से होगा। भारतीय टीम जीत की रथ पर सवार है और उसकी कोशिश नेपाल के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। हरमन ब्रिगेड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इसके बावजूद टीम कमजोर दिख रही नेपाल को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। यह मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन के लिए नॉकआउट से पहले एक अच्छी प्रैक्टिस हो सकती है।

फॉर्म में हरमन की टीम

हरमन ब्रिगेड की बात करें तो वह इस एशिया कप में अलग ही लेवल की क्रिकेट खेल रही है। भारतीय टीम लगातार दो मुकाबला जीत चुकी है। पहले मुकाबले में उसने पाकिस्तान को 7 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में यूएई को 78 रन से हराया था।

भारत बनाम नेपाल टॉस का समय (IND W vs NEP W Toss Time)

भारत बनाम नेपाल के बीच आज के मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।

भारत बनाम नेपाल टॉस की जगह (IND W vs NEP W Toss Venue)

भारत बनाम नेपाल के बीच आज का मुकाबला दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम नेपाल आज का टॉस किसने जीता (IND W vs NEP W Toss Win Today)

भारत बनाम नेपाल के बीच आज का मैच के टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय महिला टीम स्क्वॉड-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, तनुजा कंवर, सजना सजीवन।

नेपाल महिला टीम स्क्वॉड-

इंदु बर्मा (कप्तान), काजोल श्रेष्ठ, रूबीना छेत्री, सबनम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदू रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, डॉली भट्टा, कृतिका मरासिनी, समझाना खड़का।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article