क्रिकेट

मैं उन्हें जाते हुए नहीं देख पाऊंगा, द्रविड़ की विदाई पर रोहित ने जो कहा सुनना चाहिए आपको

Rohit Sharma On Rahul Dravid: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ की विदाई पर ऐसी प्रतिक्रिया दी है जिससे आपको पता चल जाएगा कि उन दोनों के बीच की बांडिंग कितनी तगड़ी थी।

Image

रोहित शर्मा (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मैच से पहले रोहित शर्मा की प्रेस कांन्फ्रेंस
  • रोहित ने राहुल द्रविड़ की विदाई पर दी प्रतिक्रिया
  • मैं उन्हें जाते नहीं देख पाऊंगा, बोले रोहित

Rohit Sharma On Rahul Dravid: सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात पर मुहर लगा दी थी कि टी20 वर्ल्ड कप उनका आखिरी असाइनमेंट होगा। उनके इस बयान के बाद उन तमाम अटकलों पर भी मुहर लग गई थी जिसमें कहा जा रहा था कि द्रविड़ के सामने दोबारा भी इस पद के लिए आवेदन करने के रास्ते खुले हैं। अब यह तय हो गया है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह टीम इंडिया का साथ छोड़ देंगे। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जब रोहित शर्मा से इस बारे में सवाल किया गया तो उनके जवाब ने बहुत कुछ कह दिया। रोहित के जवाब से साफ हो गया कि उनके और मिस्टर वॉल के बीच की बांडिंग कितनी तगड़ी थी।

मैं उन्हें जाते हुए नहीं देख पाऊंगा

टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन से जब राहुल द्रविड़ की विदाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'वह (द्रविड़) मेरे पहले कप्तान थे, वह सबके लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने वर्षों तक टीम के लिए बहुत कुछ किया। मैंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें कोच के रूप में बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की - मैं उन्हें जाते हुए नहीं देख पाऊंगा।

खिलाड़ियों की सुरक्षा पर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'कोई भी व्यक्ति मैदान के अंदर न जाए। खिलाड़ियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। यहां तक कि उन फैंस की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। आपको सुरक्षा संबंधी नियम का सम्मान करना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान एक फैन मैदान में रोहित शर्मा से मिलने मैदान के अंदर आ गया था जिसे फौरन सुरक्षाकर्मियों से बाहर निकाला। रोहित की यह चिंता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर आतंकी संगठन ने हमले की धमकी भी दी।

बुधवार को टीम इंडिया खेलेगी पहला मुकाबला

टीम इंडिया बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी जहां उसका सामना कमजोर आयरलैंड से होगा। टीम की कोशिश होगी कि जब वह 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में उतरे तो उसके पास जीत का मोमेंटम हो। रोहित और विराट के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने का यह आखिरी मौका होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article