क्रिकेट

WI vs IND: भारत के खिलाफ मिली जीत वेस्टइंडीज के लिए बेहद खास, इतने सालों बाद घर में मिली यह खुशी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 30, 2023, 08:25 AM IST

West Indies vs India:वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 80 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। विंडीज के इसी जीत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब सीरीज का फैसला तीसरे और निर्णायक मुकाबले में सामने आएगा। यह जीत वेस्टइंडीज के लिए बेहदखास है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी।

Photo : AP

West Indies vs India: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बिना खेलने उतरी टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों हार झेलनी पड़ी। भारत को दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज से 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। भारत की यह वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर में 6 साल 28 दिन के बाद यह पहली हार है। इससे पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से उनके घर में 2 जुलरई 2017 को महज 11 रन से हार मिली थी। इसलिए यह जीत वेस्टइंडीज के लिए बेहद खास है।

टीम इंडिया के जीत पर लगा ब्रेक

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर में जमकर बल्ला चलता है। यह वजह है कि वनडे में पिछले 9 मैचों से अजेय थे। लेकिन अब उस विजयी रथ पर ब्रेक लग गया है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से 2219 दिन यानी 6 साल 28 दिन पहले हार मिली थी। यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा था। 2 जुलाई 2017 को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी थी। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विंडीज में अभी भी टीम इंडिया का दबदबा

तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर में दबदबा कायम है। 1983 से लेकर अभी तक दोनों टीमों के बीच वेस्टइंडीज में कुल 44 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को दबदबा है। भारतीय टीम को 21 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को अपने घर में 20 बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों का परिणाम नहीं निकला है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article