बिजनेस

IPO Update : 10 आईपीओ, 4 हो रहे बंद, 6 खुले, चेक करें सभी का GMP और सब्सक्रिप्शन

प्राइमरी मार्केट में निवेशकों के लिए बड़ा दिन है। 4 पहले इश्यू जो पहले से खुले हैं आज बंद होने जा रहे हैं। वहीं, 6 में से 4 इश्यू आज नए खुले हैं। चेक करें सभी का GMP और सब्सक्रिप्शन।

Image

सितंबर में आई आईपीओ की बाढ़

IPO Update : भले ही शेयर बाजार के लिए सितंबर अभी तक निराशाजनक रहा है। लेकिन प्राइमरी मार्केट यानी IPO के लिहाज से कई रिकॉर्ड टूटे हैं। सितंबर में आईपीओ की संख्या के लिहाज से 30 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इसके अलावा आईपीओ के जरिये कंपनियों ने करीब 39000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है। यह भी एक रिकॉर्ड है। सितंबर का अब आखिरी हफ्ता है। इस दौरान भी धड़ाधड़ नए आईपीओ आ रहे हैं। आज 25 सितंबर, 2026 को भी एक साथ 6 मेनबोर्ड कंपनियों के इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। जबकि, पहले से खुले 4 इश्यू आज बंद हो रहे हैं। इस तरह आज कुल 10 इश्यू में निवेश का मौका है।

किन कंपनियों के इश्यू खुले?

आज 25 सितंबर खुलने वाले 4 नए मेनबोर्ड IPO में ओरिएंट केबल्स, रनवाल एंटरप्राइजेज, एसेवेक्टर और जर्मन ग्रीन शामिल हैं। इन चारों कंपनियों में आज से ही सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ है और ये इश्यू 29 सितंबर, 2026 तक खुले रहेंगे। इसके अलावा दो 24 सितंबर को खुले हैं, जो 28 को बंद होंगे। इनमें मनी व्यू और ए वन स्टील्स शामिल हैं।

कौन जुटा रहा सबसे ज्यादा पैसे?

Orient Cables (India) Limited IPO : आज खुलने वाले इश्यूज में इस केबल बनाने वाली कंपनी का ₹552.00 करोड़ का बड़ा फ्रेश इश्यू सबसे बड़ा है। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹258 से ₹272 प्रति शेयर का रखा है।

Runwal Enterprises Limited IPO : दूसरा बड़ा इश्यू रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी का है। कंपनी आईपीओ के जरिये ₹500 करोड़ जुटाने जा रही है। इसका प्राइस बैंड ₹290 से ₹305 प्रति शेयर रखा गया है।

Acevector Limited (Snapdeal): स्नैपडील की पेरेंट कंपनी का बहुप्रतीक्षित ₹420 करोड़ का आईपीओ भी आज से खुल गया है। इसका प्राइस बैंड काफी किफायती यानी ₹30 से ₹32 प्रति शेयर है।

German Green Steel & Power Limited: ग्रीन एनर्जी और स्टील सेक्टर की इस कंपनी का ₹304 करोड़ का इश्यू आज खुला है, जिसका प्राइस बैंड ₹132 से ₹139 है।

ये चार इश्यू हो रहे बंद

25 सितंबर को 4 मेनबोर्ड कंपनियों के इश्यूज का सब्सक्रिप्शन बंद होने जा रहा है। इनमें Adroit Industries, Elevate Campuses, Swastika Infra और ArMee Infotech शामिल हैं। आज बंद होने वाले इश्यूज में सबसे बड़ा IPO Elevate Campuses का है। कंपनी बाजार से 2,100 करोड़ जुटा रही है। इसके अलावा ArMee Infotech IPO का साइज 300 करोड़, Adroit Industries IPO 150.71 करोड़ और Swastika Infra 160.88 करोड़ जुटा रही हैं।

किस का कितना GMP और सब्सक्रिप्शन?

आज मेनबोर्ड कैटेगरी में खुले सभी 10 IPO में सबसे ज्यादा 28.69x सब्सक्रिप्शन आज बंद हो रहे Adroit Industries IPO का है। इसके अलावा आज बंद होने वाले इश्यूज में सबसे कम सब्सक्रिप्शन Elevate Campuses IPO का है, जिसे सिर्फ 25% सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, GMP के मोर्चे पर 45.59% के साथ Moneyview IPO सबसे ऊपर है, जबकि 0.69% के साथ Elevate सबसे पीछे है। GMP और सब्सक्रिप्शन का लेटेस्ट डेटा नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं।

IPOGMPGMP %Subscription
Runwal Enterprises₹278.85%0.02x
German Green Steel₹2820.14%0.14x
Acevector₹26.25%0.02x
Orient Cables₹11341.54%0.23x
Moneyview₹15.545.59%2.16x
A-One Steels₹5012.35%0.76x
Adroit Industries₹3324.63%28.69x
Swastika Infra₹94.86%2.06x
ArMee Infotech₹205.33%1.44x
Elevate Campuses₹2.50.69%0.25x
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article