क्रिकेट

पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए आधी रात को CM धामी से मांगी मदद, ट्वीट कर लिखा ऐसा

Rishabh Pant To CM Pushkar Singh Dhami: श्रीलंका सीरीज के वॉर्म-अप मैच के बीच पंत ने सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक्स पर टैग कर मदद मांगी।

Image

पंत ने CM धामी से मांगी मदद (फोटो साभार- BCCI/X)

Rishabh Pant To CM Pushkar Singh Dhami: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आधी रात को एक ट्वीट करके सबको चौंका दिया। श्रीलंका सीरीज के वॉर्म-अप मैच के बीच पंत ने सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक्स पर टैग कर मदद मांगी। रात 1 बजे के आसपास किए गए पोस्ट में पंत ने लिखा कि वो दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में बसना चाहते हैं। इसके लिए वो पिछले 3 साल से जमीन देख रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई साफ-सुथरी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही।

ट्वीट में क्या लिखा

पंत ने लिखा, "नमस्ते सर। मैं उत्तराखंड का निवासी हूं। पहाड़ों से बहुत लगाव है। मैं यहां आकर रहना और राज्य के विकास में हाथ बंटाना चाहता हूं। जमीन खरीदने की प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। कृपया इसमें मेरी मदद करें।"उन्होंने ये भी साफ किया कि वो किसी सरकारी गिफ्ट या मुफ्त की जमीन के लिए अपील नहीं कर रहे। "अगर राज्य की तरफ से सम्मान मिले तो वो अलग बात है, लेकिन मैं सरकारी रेट पर जमीन खरीदना चाहता हूं। बस अपने ही राज्य में एक घर बना सकूं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे प्रोसेस समझ नहीं आ रही।" पंत ने बताया कि राज्य के लिए प्रचार के दौरान उनसे एक जमीन का वादा भी हुआ था जो अब तक अधूरा है।

टैक्स में भी टॉप पर पंत

पंत का ये पोस्ट ऐसे वक्त आया जब वो श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड में पंत का नाम सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी के तौर पर सामने आया। FY 2025-26 में उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये टैक्स भरा। पिछले साल ये आंकड़ा 10.5 करोड़ था।

दिल्ली में फिर से वापसी

IPL से जुड़ी खबर भी चर्चा में है। नीलामी से पहले हुई डील में पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से निकलकर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए। DC ने उन्हें 15 करोड़ में खरीदा। बदले में LSG को कुलदीप यादव मिले।रिपोर्ट्स के अनुसार पंत की कुल नेटवर्थ 120-150 करोड़ के बीच है। BCCI का सालाना 3 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, IPL की मोटी फीस और 8-15 करोड़ के ब्रांड डील से उनकी कमाई होती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article