क्रिकेट

IPL 2026 से पहले RCB के लिए बुरी खबर! चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच: रिपोर्ट

RCB Home Ground For IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए आईपीएल 2026 से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट् में खुलासा हुआ है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अपने आईपीएल के मैच नहीं खेल पाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाल से लिखा कि आईपीएल-2026 के दौरान आरसीबी अपने मैच दो अलग-अलग जगहों पर खेलेगी।

Image

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे आईपीएल मैच- फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB Home Ground For IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए आईपीएल 2026 से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट् में खुलासा हुआ है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अपने आईपीएल के मैच नहीं खेल पाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम आरसीबी के घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाल से लिखा कि आईपीएल-2026 के दौरान आरसीबी नवी मुंबई में पांच और रायपुर में दो मैच खेलेगी। आरसीबी के अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हाल ही में व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है।

आरसीबी बेंगलुरु में अपने घरेलू मैच क्यों नहीं खेलेगी?

IPL 2025 में जीत के बाद RCB के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 50 लोग घायल हो गए। इस दुखद घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़ा मैच नहीं हुआ है। पिछले दिसंबर में कर्नाटक राज्य सरकार ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए KSCA को इस स्थान पर विजय हजारे ट्रॉफी के मैच आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मैचों को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्थानांतरित कर दिया गया था।

पहली बार होगा ऐसा

इन सब घटनों के बाद बेंगलुरु में फिलहाल बड़े क्रार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार होगा कि आरसीबी अपने मैच तटस्थ मैदान पर खेलेगी, जबकि टूर्नामेंट भारत में ही खेला जा रहा है। फैंस के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि आरसीबी आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article