Why Ravindra Jadeja not playing IND vs SA 1st Test: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में मंगलवार को खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर द.अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद जब दोनों टीमों की प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो इसमें धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम शामिल नहीं था। जिसके बाद कप्तान रोहित ने इसके पीछे की वजह बताई।
कप्तान रोहित शर्मा के मुताबिक ऑलराउंडर को द.अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले कमर में खिंचाव हो गया और वे खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं नजर आ रहे थे इसीलिए उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह दी गई। अश्विन के अलावा शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया गया है जो कि भारतीय बल्लेबाजी को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे। भारत की तरफ से इस मैच में युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा डेब्यू कर रहे हैं। कृष्णा ने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी का उन्हें तोहफा मिला है।
दोनों देशों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवनरोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।
