कप्तान ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी के बाद डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। यह इस सीजन राजस्थान की पहली हार है। हिंगे ने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर और आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट कर अपने डेब्यू को यादगार बनाया। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने सनराइजर्स ने किशन की आतिशी पारी के बाद आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स को 19 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया।
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम आज के मुकाबले में दो-दो बदलाव के साथ उतरी थी। हैदराबाद की ओर से साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने अपना डेब्यू किया जबकि राजस्थान की ओर से प्रिटोरियस का डेब्यू हुआ।हैदराबाद की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच करवाया। 2026 में अभिषेक 7वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए।
ईशान और हेड ने संभाला
अभिषेक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए केवल 40 गेंद में 55 रन जोड़े। इससे पहले की यह साझेदारी और बड़ी होती, रियान पराग ने हेड को आउट कर राजस्थान को दूसरी सफलता दिला दी।
ईशान की अर्धशतकीय पारी
ट्रेविस हेड 18 गेंद में 18 रन की पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर ईशान की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही। नतीजा उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 19वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
हेनरिक क्लासेन के साथ की 88 रन की साझेदारी
ईशान किशन ने विकेटकीपर बैटर ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 88 रन की तूफानी साझेदारी की। इस साझेदारी में क्लासेन ने 17 गेंद में 30 और ईशान किशन ने 22 गेंद में 54 रन की पारी का योगदान दिया।
दूसरे शतक से चूके ईशान किशन
ईशान की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वह आज आईपीएल का अपना दूसरा शतक जड़ देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ईशान 44 गेंद में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने कॉट एंड बोल्ड किया।
क्लासेन ने खेली 40 रन की पारी
ईशान किशन के बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। इससे पहले कि नीतीश कुमार रेड्डी के साथ वह अपनी साझेदारी को बढ़ा पाते, तुषार ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। नीतीश के साथ उन्होंने 15 गेंद में 19 रन जोड़े। क्लासेन 26 गेंद में 40 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 16वें ओवर के आखिरी गेंद पर 162 के स्कोर पर क्लासेन के रुप में चौथा झटका लगा।
रेड्डी और सलील ने दी रफ्तार
नीतीश कुमार रेड्डी और सलील अरोड़ा ने 16 गेंद में 33 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में रेड्डी ने 7 गेंद में 19 और सलील ने 9 गेंद में 12 रन का योगदान दिया। दोनों ने 18वें ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ 24 रन जोड़े।
सलील के कैमियो से 216 तक SRH
सलील अरोड़ा ने आखिरी ओवर में 14 रन सहित कुल 13 गेंद में नाबाद 24 रन की पारी खेली। उनके इस छोटी लेकिन अहम पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
राजस्थान की अब तक की सबसे खराब शुरुआत
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत इतनी खराब रही जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएगी। डेब्यू करने वाले गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर वापस भेजा। उन्होंने इसी ओवर में ध्रुव जुरेल और लुहान डी प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा। एक ओवर में 3 विकेट लेकर हैदराबाद के इस गेंदबाज ने हैदराबाद की कमर ही तोड़ दी।
कम नहीं हुई परेशानी
एक रन पर 3 विकेट गंवाकर राजस्थान की टीम पहले ही मुश्किल में थी, लेकिन दूसरे ओवर में एक और डेब्यूटेंट साकिब हुसैन ने इनफॉर्म यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजकर हैदराबाद का स्कोर 2 रन पर 4 विकेट कर दिया। तीसरे ओवर गेंदबाजी करने आए प्रफुल्ल ने कप्तान रियान पराग को आउट कर 9 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया अपने टीम की जीत पक्की कर दी।
फरेरा और जडेजा की शतकीय साझेदारी
डोनावेन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 72 गेंद में 118 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में रवींद्र जडेजा ने 28 गेंद में 42 जबकि डोनावेन फरेरा ने 44 गेंद में 69 रन का योगदान दिया। हालांकि, दोनों की पारी हार टालने के लिए काफी नहीं थी। फरेरा 44 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर आउट हुए। फरेरा के बाद रवींद्र जडेजा भी 45 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।
साकिब हुसैन ने एक ओवर में झटके दो विकेट
साकिब हुसैन ने 17वें ओवर में दो खिलाड़ियों को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पर मुहर लगा दी। उन्होंने पहले जोफ्रा आर्चर और फिर रवि बिश्नोई को चलता किया। हैदराबाद ने 140 रन के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवाया।
तुषारा देशपांडे बने आखिरी शिकार
आखिरी विकेट के तौर पर तुषार देशपांडे 25 रन की पारी खेलकर ईशान मलिंगा का शिकार बने और राजस्थान की टीम 217 रन का पीछा करते हुए 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो गई। हैदराबाद ने यह मुकाबला 57 रन से अपने नाम कर लिया।
डेब्यूटेंट प्रफुल्ल बने प्लेयर ऑफ द मैच
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
