क्रिकेट

MI vs PBKS T20 Match, पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को रौंदकर दर्ज की सीजन की चौथी जीत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपने विजय अभियान को गुरुवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जारी रखा और अपनी चौथी जीत दर्ज करके अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपनी जीत का सिलसिला मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जारी रखा। मैच में रोहित शर्मा के बगैर मैदान में खेलने उतरी मुंबई इंडियन्स ने क्विंटन डिकॉक की 112(60) रन की नाबाद शतकीय और नमन धीन की 50(31) पारी की बदौलत 6 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 196 रन के लक्ष्य को पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की नाबाद 80(39) और श्रेयस अय्यर की 66 रन की कप्तानी पारी की बदौलत 16.3 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। यह पंजाब किंग्स की सीजन में खेले पांचवें मैच में चौथी जीत है और वो 9 अंक के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज हो गई है। वहीं मुंबई इंजियन्स पांचवें मैच में चौथी हार के साथ नौवें पायदान पर बनी हुई है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई की खराब रही शुरुआत

टॉस हारने के बादग पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स के लिए पारी की शुरुआत करने क्विंटन डिकॉक और रियान रिकल्टन की जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 2 ओवर में 12 रन जोड़े। तीसरे ओवर में इस जोड़ी को अर्शदीप सिंह ने तोड़ दिया। अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रियान रिकल्टन को शशांक सिंह के हाथों कैच करा दिया। रिकल्टन 2(8) रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव चहल के हाथों लपके गए। सूर्या अपना खाता नहीं खोल पाए।

अर्शदीप ने दिए मुंबई को दोहरे झटके

12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में पांच साल बाद मुंबई इंडियन्स की टीम में वापसी करने वाले डिकॉक ने मोर्चा संभाला। दूसरे छोर से उन्हें युवा नमन धीर का साथ मिला। दोनों टीम को बगैर किसी नुकसान के पॉवरप्ले में 48 रन तक ले गए। मुंबई ने 6.1 ओवर में पचास रन के आंकड़े को पार कर लिया। पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद दोनों ने रन गति को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 26 गेंद में पूरी कर ली। इसमें डिकॉक ने 19 और धीर ने 34 रन का योगदान दिया।

डिकॉक और नमन ने जड़े अर्धशतक

अर्धशतकीय साझेदारी पूरी करके मुंबई को मुश्किल से उबारने के बाद डिकॉक ने अपना अर्धशतक 28 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। दोनों ने इसके बाद डिकॉक और धीर ने मुंबई को 10.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों स्कोर को 134 रन तक ले गए। नमन धीर ने 29 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक अपने नाम कर लिया। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी 14वें ओवर की चौथी गेंद पर टूट गई। धीर अर्धशतक पूरा करने के बाद शशांक सिंह की गेंद पर कैच दे बैठे।

हार्दिक पांड्या का नहीं चला बल्ला

मुंबई को तीसरा झटका 134 के स्कोर पर लगा। इसके बाद एक छोर थामे खड़े डिकॉक का साथ देने कप्तान हार्दिक पांड्या आए। दोनों स्कोर को 15.3 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों मुंबई को 175 रन तक ले गए। ये साझेदारी 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर टूट गई। हार्दिक पांड्या 14(12) रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर बार्टलेट के हाथों लपके गए।

मुंबई ने बनाए 6 विकेट पर 195 रन

डिकॉक ने अपना आईपीएल में तीसरा और मुंबई इंडियन्स के लिए पहला शतक 53 गेंद में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। डिकॉक शतक पूरा करने के बाद अंत तक टिके रहे और 60 गेंद में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी शतकीय शतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। शेरफेन रदरफोर्ड 1 और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। मयंक रावत 0(0) रन बनाकर डिकॉक के साथ नाबाद पवेलियन लौटे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। एक-एक विकेट मार्को यानसेन और शशांक सिंह की झोली में गया।

पंजाब की भी खराब रही शुरुआत

जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह को जोड़ी उतरी। दोनों ने तेजी से 27 रन पहले विकेट के लिए जोड़े लेकिन तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश को अल्लाह गजनफर ने दीपक चाहर के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। प्रियांश 15(9) रन बना सके। प्रियांश के आउट होने के बाद प्रभसिमरन का साथ देने कूपर कोनोली उतरे। दोनों टीम को 45 रन तक ले गए लेकिन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर कोनोली को भी गजनफर ने विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच करा दिया। कोनोली 17(12) रन बना सके।

अय्यर और प्रभसिमरन ने पहुंचाया 100 के पार

45 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद पंजाब के लिए मोर्चा प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने पंजाब को 4.5 ओवर में 50 रन के और पॉवरप्ले में 2 विकेट पर 61 रन तक पहुंचा दिया। पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद प्रभसिमरन और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 30 गेंद में पूरी कर ली। प्रभसिमरन ने इसमें 31 और श्रेयस ने 19 रन का योगदान दिया। दोनों ने पंजाब को 9.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।

प्रभसिनरन सिंह ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

पंजाब को 100 रन के पार पहुंचाने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने अपना सीजन का दूसरा अर्धशतक 23 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। इसके बाद अय्यर और प्रभसिमरन के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी 51 गेंद में पूरी हो गई। इस साझेदारी में प्रभसिमरन ने 53 और अय्यर ने 42 रन को योगदान दिया। पंजाब ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया और जीत की ओर अपने कदम बढ़ा लिए।

अय्यर अर्धशतक जड़कर लौटे पवेलियन, प्रभसिमरन ने दिलाई जीत

अय्यर ने इसके बाद अपना लगातार तीसरी अर्धशतक 31 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। दोनों स्कोर को 184 रन तक ले गए। अय्यर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाने के बाद शार्दुल ठाकुर की गेंद पर नमन धीर के हाथों लपके गए। उन्होंने 35 गेंद में 66 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के जड़े। अय्यर के आउट होने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने मार्कस स्टोइनिस के साथ टीम को 16.3 ओवर में 7 विकेट से जीत दिला दी। प्रभसिमरन 80(39) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े। मार्कस स्टोइनिस 10(5) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की यह सीजन की चौथी जीत है और वो अंक तालिका में 9 अंक के साथ पहले पायदान पर काबिज हो गई है। मुंबई इंडियन्स के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट अल्लाह गजनफर ने लिए। वहीं एक सफलता शार्दुल ठाकुर ने लिए।

प्लेयर ऑफ द मैच:

पंजाब किंग्स के लिए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article