क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (01 April, 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, LSG vs DC T20 Match दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर की आईपीएल 2026 में विजयी शुरुआत देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 01 April 2026, LSG vs DC, kal ka match kaun jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात देकर आईपीएल 2026 में विजयी आगाज किया है। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पाचंवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके दिल्ली की जीत की इबरात लिखी। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल में कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who won yesterday IPL Match, 01 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) LSG vs DC kal ka IPL Match kaun jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में 6 विकेट से मात देकर सीजन का विजयी आगाज किया है। दिल्ली कैपिटल्स के सामने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन का नाबाद साझेदारी करके लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली और अपनी टीम को सीजन के पहले ही मुकाबले में जीत का स्वाद खचा दिया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस:

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही लखनऊ की शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी का आगाज करने ऋषभ पंत और मिचेल मार्श की जोड़ी उतरी। दोनों स्कोर को 19 रन तक ले गए लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। मार्श का शॉट मुकेश कुमार की गेंद पर उनके हाथ से लगकर नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर विकेट पर जा लगी और पंत को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। पंत 7(9) रन बना सके।

पॉवरप्ले में लखनऊ ने बनाए 49 रन

पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने एडेन मार्करम उतरे। मिचेल स्टार्क एक छोर थामे हुए थे। ऐसे में तेजी से रन बनाने की कोशिश में मार्करम 11(8) रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्करम अक्षर पटेल की गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। आउट होने से ठीक पहले उन्होंने छक्का जड़ा था। पॉवरप्ले में लखनऊ की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना सकी।

नटराजन ने बदोनी को नहीं खोलने दिया खाता

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष बदोनी को टी नटराजन ने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। तीन गेंद का सामना करने के बाद बदोनी अपना खाता नहीं खोल पाए।

नाकाम रहे पूरन, अर्धशतक से चूके मार्श

बदोनी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने पारी को संभाला। दोनों टीम को 6.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाने में सफल हुए और स्कोर को 65 रन तक पहुंचाया। ऐसे में निकोलस पूरन को लुंगी नगिडी ने एक शानदार स्लोअर यॉर्कर पर बोल्ड करके लखनऊ को चौथा झटका दे दिया। पूरन 8(8) रन बना सके। पूरन के आउट होने के बाद मिचेल मार्श कुलदीप यादव की गेंद पर कैच दे बैठे। मार्श ने 35(28) रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े।

समद और चौधरी ने पहुंचाया 100 रन का पार

71 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अबदुल समद और मुकुल चौधरी ने पारी को संभाला। दोनों लखनऊ को 12.4 ओवर में 100 रन के पार लिए। लेकिन ये साझेदारी 105 के स्कोर पर 14वें ओवर की पहली गेंद पर टूट गई। मुकुल चौधरी कुलदीप यादव की गेंद पर उनके ही हाथों में फॉलो थ्रू में लपके गए। उन्होंने 14(11) रन बनाए।

141 रन पर ढेर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

मुकुल के आउट होने के बाद लखनऊ ने शाहबाद अहमद को इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान में भेजा। शाहबाद ने कुछ देर समद का साथ दिया। दोनों टीम को 138 रन तक ले गए। ऐसे में समद नटराजन की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 36(25) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नटराजन ने मोहम्मद शमी को भी कुलदीप के हाथों लपकवा दिया। शमी 1 रन बना सके। एक छोर शाहबाज थामे रहे लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। शाहबाद ने 15(16) रन बनाए। नॉर्खिया और मोहसिन खान अपना खाता नहीं खोल सके। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लुंगी नगिडी और टी नटराजन ने लिए। 2 विकेट कुलदीप यादव की और एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया।

पहली ही गेंद पर आउट हुए राहुल

जीत के लिए 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को मोहसिन खान के हाथों कैच करा दिया। राहुल अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन 15(17) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोहसिन खान ने उन्हें अबदुल समद के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद प्रिंस यादव ने कहर बरपाया और पांचवें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर पथुम निसंका और अक्षर पटेल को आउट करके दिल्ली को मुश्किल में डाल दिया।

दिल्ली ने 26 रन पर गंवाए 4 विकेट

26 रन पर 4 विकेट गंवाकर दिल्ली की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में इम्पैक्ट सब के रूप में चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने आए समीर रिजवी को ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला। रिजवी ने बेहद धीमी शुरुआत की। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 8 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। इसके साथ ही दिल्ली के विकेटों की पतझड़ भी थम गई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 33 गेंद में पूरी कर ली और टीम को 13.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।

रिजवी स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी

पिच पर पैर जमाने के बाद समीर रिजवी ने तेजी से रन बनाने शुरु किए और उन्होंने अपना आईपीएल में दूसरा अर्धशतक 37 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया और 68 गेंद में मिलकर 100 रन की साझेदारी पांचवें विकेट के लिए पूरी कर ली और टीम को जीत के और करीब पहुंचा दिया।

रिजवी ने खेली 70 रन की मैच जिताऊ पारी

रिजवी और स्टब्स के पिच पर पैर जमाने के बाद लखनऊ के गेंदबाज असहाय नजर आने लगे। दोनों ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स को 17.1 ओवर में जीत दिला दी। रिजवी ने अबदुल समद की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा और दिल्ली को 17 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी। रिजवी 47 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं स्टब्स ने 32 गेंद में 39 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। रिजवी और स्टब्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 119* (76) रन की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं एक-एक विकेट मोहम्मद शमी और मोहसिन खान की झोली में गया।

मैन ऑफ द मैच:

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 47 गेंद में 70 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलने वाले समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!