क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (02 April, 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, KKR vs SRH T20 Match सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को पटखनी देकर आईपीएल 2026 में खोला खाता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 02 April 2026, KKR vs SRH, kal ka match kaun jeeta: ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स को उसके घर पर पटखनी देकर आईपीएल 2026 में जीत का स्वाद चखने में सफल रही। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Image

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम और सनराइजर्स हैदराबाद, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who won yesterday IPL Match, 02 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) KKR vs SRH kal ka IPL Match kaun jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार को आईपीएल 2026 में जीत का स्वाद दूसरे मुकाबले में चख लिया। गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन की 52 , ट्रेविस हेड की 46 और अभिषेक शर्मा की 48 रन की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए 227 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 16 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई और 65 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। ऐसा रहा कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबले के पल पल का हाल?

कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस

कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

शानदार रही हैदराबाद की शुरुआत

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 4.1 ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। इस साझेदारी में हेड ने 36 और अभिषेक ने 15 रन का योगदान दिया।

अर्धशतक से चूके ट्रेविस हेड

हेड और अभिषेक आतिशी बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 82 रन तक ले गए लेकिन पॉवरप्ले के समाप्त होने से ठीक पहले ट्रेविस हेड कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए। वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। हेड 46(21) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के जड़े। हेड के आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए। हैदराबाद ने पॉवरप्ले का अंत एक विकेट पर 84 रन के साथ किया।

7.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा हैदराबाद

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद अभिषेक शर्मा और ईशान ने मिलकर हैदराबाद को 100 रन के पार 7.2 ओवर में पहुंचा दिया। 111 के स्कोर पर ईशान किशन 24(9) रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों लपके गए। ईशान 14(9) रन बना सके। इसके दो गेंद बाद अभिषेक शर्मा भी 48(21) रन बनाकर वरुण के हाथों लपके गए। एक ओवर में मुजरबानी ने ईशान और अभिषेक का शिकार करके हैदराबाद को बैकफुट में धकेल दिया। अभिषेक और ईशान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अनिकेत वर्मा भी 1(4) रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर रिंकू के हाथों लपके गए।

हैदराबाद ने 118 रन पर गंवाए चार विकेट

9.2 ओवर में 118 रन पर चार विकेट हैदराबाद ने गंवा दिए थे। ऐसे में हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने मोर्चा संभाला। दोनों ने विकेटों की झड़ी पर लगाम लगा दी और टीम को 13.2 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 34 गेंद में पूरी कर ली। इस आतिशी अंदाज को रेड्डी और क्लासेन ने जारी रखा और टीम को 18 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर रेड्डी 39(24) रन बनाकर वैभव अरोड़ा की गेंद पर वरुण के हाथों लपके गए।

हेनरिक क्लासेन ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

रेड्डी के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने अपना अर्धशतक 34 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। क्लासेन टीम को 222 रन तक पहुंचाने के बाद 52 रन बनाकर मुजरबानी की गेंद पर रमनदीप सिंह के हाथों लपके गए। अंत में हर्ष दुबे ने 9(3), शिवांग कुमार ने 4(2) रन का योदगान दिया। सलिल अरोड़ा अपना खाता नहीं खोल पाए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बना सकी। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए। 2 विकेट वैभव अरोड़ा के खाते में गया। एक-एक विकेट कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय के खाते में गया।

खराब रही कोलकाता की शुरुआत

जीत के लिए 229 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते उतरी कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत करने फिन ऐलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 30 रन पहली 8 गेंद में जोड़ लिए थे। लेकिन दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फिन ऐलन हर्ष दुबे की गेंद पर उनके ही हाथों लपके गए। ऐलन 7 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

रहाणे और रघुवंशी ने पहुंचाया 50 रन के पार

ऐलन के आउट होने के बाद रहाणे का साथ देने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले अंगकृष रघुवंशी आए। रहाणे एक छोर खाम रहे और अंगकृष रघुवंशी ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को 3.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों स्कोर को 67 रन तक ले गए लेकिन पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे को जयदेव उनादकट ने ईशान मलिंगा के हाथों कैच कराकर केकेआर को दूसरा झटका दिया। रहाणे 8(10) रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन भी पॉवरप्ले के समाप्त होने से पहले रघुवंशी के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। ग्रीन 2(2) रन बना सके। केकेआर की टीम पॉवरप्ले में 3 विकेट खोकर 74 रन बना सकी।

रघुवंशी ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

ग्रीन के आउट होने के बाद एक छोर रघुवंशी ने संभाल लिया। रघुवंशी ने अपने रन बनाने जारी रखे उन्हें टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह का साथ मिला। दोनों टीम को 100 रन के पार 8.5 ओवर में पहुंचा दिया और केकेआर को मैच में बनाए रखा। इसके बाद रघुवंशी ने अपना अर्धशतक 27 गेंद में 6 चौके और दो छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर ये साझेदारी टूट गई। रघुवंशी 52(29) रन बनाकर रन आउट हो गए। रघुवंशी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अनुकूल रॉय 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीतीश रेड्डी की गेंद पर उनके हाथों लपके गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

161 रन पर ढही कोलकाता की पारी

120 के स्कोर पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। एक छोर रिंकू सिंह थामे हुए थे। लेकिन वो भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके और 139 के स्कोर पर नीतीश रेड्डी की गेंद पर लपके गए। रिंकू के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने रमनदीप के साथ मिलकर कोलकाता को 150 रन के पार पहुंचा दिया। नरेन 15वें ओवर में 12(4) रन बनाकर ईशान मलिंगा का शिकार बने। नरेन के आउट होने के बाद कोलकाता के विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी टीम 161 रन पर ढेर हो गई। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट जयदेव उनादकट ने लिए। 2-2 सफलता ईशान मलिंगा और नीतीश रेड्डी की झोली में गए। एक विकेट हर्ष दुबे ने अपने नाम किया।

मैन ऑफ द मैच: हैदराबाद के लिए गेंद और बल्ले से धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 39(24) रन बनाने के सात 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article