क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (11 January, 2026): कल का मैच कौन जीता? IND vs NZ 1st ODI, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी पहले वनडे में 4 विकेट से मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs NZ, Who Won Yesterday 1st ODI Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने न्यूजीलैंड को वडोदरा में खेले गए सीरीज के रोमांचक रहे पहले वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए कैसा रहा पहले एकदिवसीय मैच के पल पल का हाल।

IND vs NZ 1st ODI Kal ka Match Kaun Jeeta

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे , कल का मैच कौन जीता

Photo : AP

Who Won Yesterday Cricket Match (11 January, 2026)(कल का मैच कौन जीता): शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को वडोदरा में खेले गए कोटाम्बी में खेले गए सीरीज के पहले एकदिवसीय मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल की 84(71), डेवोन कॉन्वे की 56(67) और हेनरी निकोल्स की 62(69) रन की पारियों की बदौलत 8 विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 301 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 49 ओवर में विराट कोहली की 93, शुभमन गिल की 56 और श्रेयस अय्यर की 49 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों में टीम इंडिया जल्दी जल्दी तीन विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन केएल राहुल, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर टीम की जीत की दहलीज 49 ओवर में 4 विकेट रहते पार करा दी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

भारत ने जीता टॉस:

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

कॉन्वे और निकोल्स ने दिलाई न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत

न्यूजीलैंड को कॉन्वे और हेनरी निकोल्स की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 10.1 ओवर में टीम को बगैर किसी नुकसान के 50 रन के पार पहुंचा दिया। इसी सिलसिले को दोनों ने आगे बढ़ाया और पहले विकेट के लिए 119 गेंद में 100 रन की साझेदारी कर ली।

दोनों ने 60-60 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

इस दौरान हेनरी निकोल्स ने अपना अर्धशतक 60 गेंद में 6 चौके की मदद से पूरा किया। डेवोन कॉन्वे ने भी अपना पचासा 60 गेंद में 6 चौके और एक छ्क्के की मदद से पूरा कर लिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े।

हर्षित राणा ने तोड़ी साझेदारी, दोनो ओपनर्स का किया शिकार

इस साझेदारी को 22वें ओवर में हर्षित राणा ने तोड़ा। हेनरी निकोल्स राणा की धीमी गेंद पर विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों लपके गए। उन्होंने 62(69) गेंद पर बनाए। यह भारतीय टीम को मिली पहली सफलता थी। राणा यहीं नहीं रुके उन्होंने इसके बाद डेवोन कॉन्वे को बोल्ड कर दिया। कॉन्वे 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सिराज ने दिलाई तीसरी सफलता

हर्षित राणा के दोहरे झटकों से कीवी टीम उबर नहीं पाई थी। तभी मोहम्मद सिराज ने विल यंग को विकेट के पीछे कैच कराकर भारतीय टीम की तीसरी सफलता दिलाई। यंग 12(16) रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। यंग पवेलियन लौटने से पहले टीम को डेरिल मिचेल के साथ मिलकर 150 के करीब पहुंचा गए।

ग्लेन फिलिप्स सस्ते में लौटे पवेलियन

146 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट गंवाया। इसके बाद डेरिल मिचेल को ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को 29वें ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। 170 के स्कोर पर फिलिप्स कुलदीप यादव के गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों लपके गए। वो 12 रन बना सके।

डेरिल मिचेल ने संभाला एक छोर, दूसरे पर लगी झड़ी

फिलिप्स के आउट होने के बाद डेरिस मिचेल ने एक छोर संभाल लिया। दूसरे छोर से नियमित अंतराल में विकेट गिरते गए। इसी क्रम में न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 239 रन हो गया। मिचेल हे 18(13), कप्तान माइकल ब्रेसवेल 16(18) और जैक फोक्स 1(2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिचेल ने पिच पर पैर जमाकर अपना अर्धशतक 51 गेंद में 3 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

न्यूजीलैंड ने बनाए 8 विकेट पर 300 रन

मिचेल को ऐसे में डेब्यूटेंट क्रिस्टन क्लार्क का साथ मिला। दोनों टीम को 281 रन तक ले गए। क्लार्क ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन इस बार मिचेल 71 गेंद में 84 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद क्लार्क और काइल जैमीसन ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 के स्कोर पर पहुंचा दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। एक सफलता कुलदीप यादव को मिली। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत

जीत के लिए 301 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी उतरी। दोनों ने धीमी गति से शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 39 रन जोड़े। इस स्कोर पर रोहित शर्मा 26(29) रन बनाकर जैमिसन की गेंद पर ब्रेसवेल के हाथों लपके गए।

विराट और गिल के बीच हुई शतकीय साझेदारी

रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शुरुआत में ही तेजी दिखाई। उन्होंने गिल के साथ मिलकर टीम को 10.3 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। ये साझेदारी इसी तरह आगे बढ़ती रही और भारत ने 16.1 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए।

विराट ने खेली लगातार पांचवीं 50+ पारी

100 रन के पार टीम को पहुंचाने के बाद विराट कोहली ने 44 गेंद में 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद विराट और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी 91 गेंद में पूरी हो गई। दोनों ने मिलकर टीम को 25.3 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। ऐसे में 66 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद शुभमन गिल आदित्य अशोक की गेंद पर ब्रेसवेल के हाथों लपके गए। वो 56(71) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।

अय्यर ने दिया विराट का साथ, टीम को पहुंचाया 200 के पार

157 रन पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद विराट का साथ देने उपकप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए। दोनों ने जल्दी ही तालमेल बैठा लिया और टीम को 33.5 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया और तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली।

विराट शतक से चूके, जैमिसन ने दिए 7 गेंद में तीन झटके

टीम इंडिया ने 36 ओवर में 2 विकेट पर 220 रन बना लिए थे। इसके बाद टीम इंडिया को करारा झटका 234 के स्कोर पर काइल जैमिसन ने दिया। शतक की ओर बढ़ते दिख रहे विराट कोहली 40वें ओवर की पहली गेंद पर 93 रन बनाकर कैच दे बैठे। जैमिसन ने विराट को आउट करने के बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा को भी चलता कर दिया। जडेजा 4(5) रन बना सके। जैमिसन यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर को भी बोल्ड कर दिया और उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। अय्यर 49(47) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।

हर्षित राणा ने खेली 29 रन की अहम पारी

सात गेंद के अंतराल में तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम अचानक से 234 रन पर दो विकेट से 242 रन पर 5 विकेट पर आ गई। टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर आ गई। चोट की वजह से हर्षित राणा वॉशिंगटन सुंदर से पहले बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों टीम को संभाला। राणा ने तेजी रन बनाने की कोशिश की और 23 गेंद पर 29 रन बनाए और टीम को जीत के करीब ले गए।

केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई जीत

279 के स्कोर पर राणा को क्लार्क ने विकेट के पीछे कैच करा दिया। ऐसे में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर को मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल के लिए एंकर की भूमिका अदा की और विकेट नहीं गिरने दिया। टीम को जीत के करीब ले गए। 49वें ओवर में राहुल ने तीन गेंद में 14 रन बटोरकर 4 विकेट से जीत दिला दी। राहुल 21 गेंद में 29 और सुंदर 7 गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट काइल जैमिसन ने लिए। वहीं एक-एक सफलता आदित्य अशोक और क्रिस्टन क्लार्क को मिली।

प्लेयर ऑफ द मैच:

91 गेंद में 93 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!