क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (05 March, 2026): कल का मैच कौन जीता? IND vs ENG T20 Match, भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर की टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs ENG, Who Won Yesterday T20 World Cup 2026 Second Semi Final Match (कल का मैच कौन जीता?): टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा भारत-इंग्लैंड दूसरे सेमीफाइनल मैच के पल-पल का हाल और रोमांच?

Image

भारत बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2026, दूसरा सेमीफाइनल, कल का मैच कौन जीता

Who Won Yesterday Cricket Match (05 March, 2026)(कल का मैच कौन जीता): भारत ने इंग्लैंड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 7 रन के करीबी अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया की 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर संजू सैमसन की 42 गेंद में 89 और शिवम दुबे की 25 गेंद में 43 रन की आतिशी पारियों की बदौलत खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 254 रन के लक्ष्य का इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में पीछा किया। इंग्लैंड को मैच में 20वें ओवर तक 22 वर्षीय जैकब बैथेल ने बनाए रखा। उन्होंने 45 गेंद में 105 रन बनाए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर बैथेल के रन आउट होते ही मैच इंग्लैंड के हाथ से पूरी तरह निकल गया और जीत के लिए 30 रन इंग्लैंड अंतिम 6 गेंद में नहीं बना सकी। इंग्लैंड के लिए बैथल के अलावा और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

इंग्लैंड ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला:

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं इंग्लैंड की टीम एक बदलाव के साथ मैच में उतरी।

टीम इंडिया ने की खराब शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी उतरी। पहले ओवर में भारत ने 12 रन जोड़े लेकिन दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा विल जैक्स की गेंद पर मिड ऑन पर कैच दे बैठे। भारत ने पहला विकेट 20 के स्कोर पर गंवा दिया। अभिषेक फिर नाकाम रहे। वो 9(7) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके जड़े।

सैमसन ईशान के बीच हुई आतिशी अर्धशतकीय साझेदारी

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद सैमसन का साथ देने ईशान किशन आए। सैमसन ने रन गति को बढ़ाने की कोशिश की ऐसे में आर्चर की गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक ने मिड ऑन पर उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। उस वक्त सैमसन 15 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने जीवनदान का फायदा उठाया और ईशान के साथ मिलकर चौकों छक्कों की झड़ी लगी दी और टीम इंडिया को 4.3 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। भारत ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे।

भारत ने 8.3 ओवर में पूरे किए 100 रन, सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 25 गेंद में पूरी कर ली। इसके बाद सैमसन ने 26 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना लगातार दूसरा अर्धशतक विश्व कप में पूरा कर लिया। सैमसन और ईशान ने भारत को 8.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया और स्कोर को 117 रन तक ले गए। इस स्कोर पर आदिल राशिद ने ईशान किशन को विल जैक्स के हाथों कैच कराकर साझेदारी को तोड़ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े।

शिवम दुबे ने छुड़ाए आदिल राशिद के छक्के

ईशान के आउट होने के बाद सैमसन का साथ देने शिवम दुबे आए। उन्होंने मैदान पर आते ही आदिल राशिद के खिलाफ हल्ला बोल दिया। दोनों तेजी से टीम को 12.4 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। 13 ओवर में भारत ने 160 रन बना लिए थे। लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर सैमसन को विल जैक्स ने विल जैक्स के हाथों कैच करा दिया। सैमसन 89(42) रन बना सके। उन्होंन अपना पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

सैमसन फिर शतक से चूके, जैक्स का बने शिकार

सैमसन के आउट होने के बाद शिवम का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए। सूर्या ज्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन शिवम को तेजी से रन बनाने के मौके दिए। दोनों स्कोर को 190 रन तक ले गए। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्या आदिल राशिद की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। भारत को लगा ये चौथा झटका था।

भारत ने बनाए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन

सूर्या के आउट होने के बाद शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या का साथ मिला। दोनों ने भारतीय टीम को 16.5 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक के साथ गलतफहमी पर शिवम दुबे रन आउट हो गए। उन्होंने 43(25) रन बनाए। 212 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने हार्दिक का जमकर साथ दिया और आते ही छक्कों की झड़ी लगी दी। दोनों स्कोर को 236 रन रन तक पहुंचा दिया। तिलक 7 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे लेकिन इससे पहले उन्होंने भारत को 250 रन के पार पहुंचा दिया। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बना सकी। अक्षर पटेल 2 और वरुण चक्रवर्ती 0 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत, सस्ते में लौटे साल्ट और ब्रूक

जीत के लिए 254 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने फिल साल्ट को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया। साल्ट 5(3) रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ब्रूक को बुमराह ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर कैच कराकर चलता कर दिया। अक्षर पटेल ने 24 मीटर भागकर ब्रूक का कैच लपका। ब्रूक 7(6) रन बना सके। 38 रन पर इंग्लैंड ने 2 विकेट 4.1 ओवर में गंवा दिए थे। इसके बाद पॉवरप्ले के समाप्त होने से पहले जोस बटलर और जैकब बैथेल ने तेजी से बल्लेबाजी की और टीम को 5.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को बोल्ड करके इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इंग्लैंड ने 64 रन पर तीसरा विकेट गंवाया। इंग्लैंड की टीम 6 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बना सकी।

बैथेल और बैंटन ने संभाला मोर्चा

तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी का मोर्चा 22 वर्षीय जैकब बैथेल और टॉम बैंटन ने संभाला। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते टीम को 95 रन तक ले गए। बैथेल ने अपना अर्धशतक 19 गेंद में अपना अर्धशतक 19 गेंद में अपना अर्धशतक 19 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 95 के स्कोर पर बैंटन को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। बैंटन 17(5) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

222 के स्कोर पर पवेलियन लौटे कुरेन, बैथेल ने जड़ा शतक

बैंटन के आउट होने के बाद बैथेल का साथ देने विल जैक्स आए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 27 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। दोनों स्कोर को 172 रन तक 13.5 ओवर में ले गए। लेकिन 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैक्स को अर्शदीप ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। जैक्स 35(20) रन बना सके। जैक्स के आउट होने के बाद बैथेल तेजी से रन बनात रहे और उनका साथ दूसरे छोर पर सैम कुरेन दे रहे थे। बैथेल ने अपना शतक 45 गेंद में पूरा किया। बैथेल ने कुरेन के साथ मिलकर इंग्लैंड को 222 रन तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर कुरेन को पांड्या को तिलक वर्मा के हाथों कैच करा दिया। कुरेन 18(14) रन बना सके।

सात रन के अंतर से भारत ने जीता मैच

कुरेन के आउट होने के बाद बैथेल का साथ देने जैमी ओवरटन आए। 20वें ओवर में जीत के लिए इंग्लैंड को 30 रन बनाने थे। शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर बैथेल 2 रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। 225 के स्कोर पर सातवां झटका इंग्लैंड को लगा। इसके बाद अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर ने तीन छक्के जड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अंत में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बना सकी और 7 रन के अंतर से फाइनल में एंट्री करने से चूक गई। आर्चर 4 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ओवरटन ने 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच:

संजू सैमसन को उनकी 89 रन की मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article