IND vs ENG, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 26 रनों से मात दी दे है। इस जीत के साथ उन्होंने सीरीज में जीत का खाता खोल दिया है। भारत और इंग्लैंड की श्रृंखला तीन मैचों के बाद 2-1 पर खड़ी है। मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 171 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। वहीं इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार विकेट गंवाती गई और 20 ओवर में केवल 145 रन बना पाई। ऐसे में भारत को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा रहा मैच का पल-पल का रोमांच।
भारत ने जीता टॉस
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20ई मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वापसी हो गई है। वहीं अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है। वहीं इंग्लैंड की टीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की धमाकेदार शुरुआत हुई। टीम ने भले ही फिल सॉल्ट का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन बटलर और डकेट ने मिलकर टीम को पॉवरप्ले में 50 के स्कोर के पार जाने में मदद की। दोनों मिलकर चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे थे।
बेन डकेट ने जड़ा अर्धशतक
इंग्लैंड के लिए ओपनर बेन डकेट ने शानदार पारी खेली उन्होंने केवल 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 2 छक्के जड़े। डकेट हालांकि पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए और 51 रनों पर आउट हो गए।
वरुण के जाल में फंसी इंग्लैंड
अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम एक बार फिर से बुरी तरह से फिसल गई। वरूण चक्रवर्ती एक बार फिर से स्टार रहे और उन्होंने एक-एक करके 5 बड़े विकेट झटक लिए। वरुण ने 4 ओवर में 24 रन दिए और पंजा लिया। उनके आगे सारे खिलाड़ी फेल नजर आए।
लिविंग्सटन ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
एक तरफ जहां इंग्लैंड की टीम विकेट खो रही थी वहीं दूसरी ओर लियाम लिविंग्सटन ने इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने में मदद की। उन्होंने 22 गेंदों पर ही 42 रन बनाए लेकिन अर्धशतक से चूक गए। हालांकि बाद में आदिल राशिद और मार्क वुड ने समझदारी दिखाई और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 तक ले गए।
भारत की खराब शुरुआत
भारतीय क्रिकेट टीम की 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम के दोनों ही ओपनर्स एक बार फिर से तेज शुरुआत देकर आउट हो गए। पॉवरप्ले तक भारत ने 57 रन बना लिए थे लेकिन इस दौरान उनके तीन बड़े विकेट गिर गए थे। टीम के ओपनर संजू सैमसन अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव पवेलियन पहुंच गए थे।
आदिल राशिद ने बरपाया कहर
इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने दूसरे ही ओवर में तिलक वर्मा को एक शानदार गेंद डालकर चकमा दिया और बाद में रनों पर अंकुश सा लगा दिया। आदिल ने 4 ओवर में केवल 10 रन दिए और एक महत्वपूर्ण विकेट भी झटका।
अर्धशतक से चूके हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जहां एक तरफ विकेट गिरते जा रहे थे वहीं दूसरी ओर हार्दिक ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 40 रन बनाए लेकिन अर्धशतक से चूक गए। हार्दिक को जेमी ओवरटर्न ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर शिकार बनाया वे छक्का मारने के चक्कर में आउट हो गए।
बल्लेबाजों ने किया निराश
भारतीय क्रिकेट टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 145 रन ही बना पाई। ऐसे में वे 26 रनों से हार गए। इंग्लैंड की तरफ से जैमी ओवरटर्न ने 3 विकेट झटके वहीं आदिल राशिद की गेंदबाजी कमाल की रही और उन्होंने मैच का रुख पलट कर रख दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच का पूरा स्कोरकार्ड और हाईलाइट्स (IND vs ENG 3rd T20 Full Scorecard)
| गेंदबाजी प्रदर्शन (भारत) |
| भारत की पारी |
मैन ऑफ द मैच:
भारतीय टीम की हार के बावजूद वरुण चक्रवर्ती को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने मैच में केवल 24 रन देकर 5 बड़े विकेट झटके।
