क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (03 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, GT vs PBKS T20 Match, गुजरात ने पंजाब को दी रोमांचक मुकाबले में मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2026, 12:12 AM IST

who Won Yesterday IPL Match 03 May, 2026, GT vs PBKS, kal ka match kaun jeeta: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात ने टेबल टॉपर को पटखनी देकर प्लेऑफ की रेस को रोमांचक कर दिया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who Won Yesterday IPL Match 03 May, 2026, GT vs PBKS, kal ka match kaun jeeta: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स 47 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। सूर्यांश शेड्गे ने 57 और मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन की पारी खेलकर पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके बाद जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने खराब शुरुआत के बाद 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्ष्य को चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

गुजरात ने जीता टॉस:

गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही पंजाब की शुरुआत

गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने प्रियांश आर्य(2) को निशांत सिंधु के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कूपर कोनोली को अगली ही गेंद पर सिराज ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच करा दिया। कोनोली अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

पॉवरप्ले में पंजाब ने बनाए 3 विकेट पर 35 रन

2 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद पंजाब की पारी को प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभालने की कोशिश की। दोनों स्कोर को 35 रन तक ले गए लेकिन पॉवरप्ले के समाप्त होने से ठीक हले रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को मानव सुथार के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका पंजाब को दे दिया। प्रभसिमरन 15(14) रन बना सके। पॉवरप्ले में गुजरात की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना सकी।

होल्डन ने बिखेरी अय्यर की गिल्लियां

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद भी गुजरात के गेंदबाजों ने दबाव पंजाब के बल्लेबाजों पर बनाए रखा। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर नेहाल वढेरा को होल्डर ने बटलर के हाथों कैच करा दिया। वढेरा भी अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। उन्होंने 6 गेंद का सामना किया। बढ़ते दबाव के बीच कप्तान अय्यर भी नौवें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। होल्डर ने उनका शिकार किया।

47 रन पर पवेलियन लौटी पंजाब की आधी टीम

पंजाब किंग्स ने 47 रन पर 5 विकेट पर गंवा दिए थे। ऐसे में युवा बल्लेबाज श्रेयांस शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला। दोनों ने विकेटों की झड़ी पर लगाम लगाई और टीम को 9.4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। 10 ओवर में पंजाब की टीम 5 विकेट पर 51 रन बना सकी। इसके बाद दोनों मोर्चा संभाले रहे और छठे विकेट के लिए 30 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। साझेदारी में शेडगे ने 30 और स्टोइनिस ने 20 रन का योगदान दिया। पंजाब ने 13.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया।

शेडगे ने खेली 57 रन की आतिशी पारी

इसके बाद सूर्यांश शेडगे ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक 24 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। दोनों टीम को 126 रन तक ले गए। लेकिन 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेडगे की अर्धशतकीय पारी का अंत रबाडा ने कर दिया। शेडगे विकेट के पीछे बटलर के हाथों लपके गए। शेडगे ने 57(29) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े और मैच में पंजाब की वापसी करा दी।

पंजाब ने बनाए 9 विकेट पर 163 रन

शेडगे के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस को मार्को यानसेन का साथ मिला। दोनों ने पंजाब को 141 रन तक ले गए। लेकिन होल्डर ने स्टोइनिस को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच करा दिया। वो 40(31) रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट को होल्डर ने बोल्ड कर दिया। 141 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद अंत में मार्को यानसेन ने कुछ बड़े शॉट खेले और 19.5 ओवर में पंजाब को 150 रन के पार पहुंचा दिया। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यानसेन को राशिद खान ने गिल के हाथों कैच करा दिया। वो 20 रन बना सके। अंत में पंजाब किंग्स 9 विकेट पर 163 रन 20 ओवर में बना सकी। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जेसन होल्डर ने लिए। वहीं 2-2 विकेट मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के खाते में गए। एक विकेट राशिद खान की झोली में गया।

खराब शुरुआत के बाद संभला गुजरात

जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत भी खराब रही। पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल अर्शदीप सिंह की गेंद पर कूपर कोनोली के हाथों लपके गए। गिल 5(4) रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन का साथ देने जोस बटलर आए। दोनों ने गुजरात को 5.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले के समाप्त होने पर गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए थे।

बटलर बने वैशाक का शिकार

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद सुजर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 36 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में सुदर्श ने 19 और बटलर ने 24 रन का योगदान दिया। गुजरात ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए थे। लेकिन नौवें ओवर की पहली गेंद पर विजय कुमार वैशाक ने बटलर को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। बटलर 26(22) रन बना सके।

बटलर के आउट होने के बाद साई सुदर्शन का साथ देने डेब्युटेंट निशांत सिंधु आए। दोनों स्कोर को 94 रन तक ले गए। पिच पर पैर जमाने के बाद सिंधु ने बड़े शॉट खेलने की कोशिश की और 15(11) रन बनाकर स्टोइनिस की गेंद पर कैच दे बैठे। सिंधु के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर आए। दोनों ने पारी को संभाला। सुदर्शन ने बड़े शॉट खेले और टीम को 124 रन तक पहुंचा दिया। सुदर्शन ने अपना अर्धशतक 37 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। लेकिन 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वैशाक की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 57(41) रन बनाए।

सुंदर ने छक्के के साथ दिलाई गुजरात को जीत

सुदर्शन के आउट होने के बाद सुंदर का साथ देने राहुल तेवतिया आए। लेकिन तेवतिया भी 2(6) रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर कैच दे बैठे। ऐसे में जेसन होल्डर और वॉशिंगटन सुंदर ने पंजाब को 150 रन के पार पहुंचा दिया। होल्डन 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर होल्डर अर्शदीप की गेंद पर कैच दे बैठे। होल्डर 5(7) रन बना सके। अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और अरशद खान के साथ अंतिम ओवर में मिले लक्ष्य को पांच गेंद में हासिल कर लिया। वॉशिंगटन ने छक्के के साथ गुजरात को छठी जीत दिला दी। सुंदर 40(23) रन बनाकर और अरशद 8 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और विजय कुमार वैशाक ने लिए। एक-एक विकेट मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस के खाते में गया।

प्लेयर ऑफ द मैच:

जेसन होल्डर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। होल्डर ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article