क्रिकेट

Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? SRH vs CSK, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 के 18वें मैच में हैदराबाद बनीं विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शुक्रवार (5 अप्रेल 2024) को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पैट कमिंस की कप्तानी वाली एसआरएच ने जीत दर्ज की। जानिए मुकाबले में कैसा रहा हाल?

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को हराया
  • अभिषेक शर्मा ने खेली शानदार पारी
  • पैट कमिंस की कप्तानी रही सुपरहिट

SRH vs CSK, Who Won Yesterday IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दे दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांच विकेट के नुकसान पर केवल 165 रन ही बना पाई। टीम की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे बेहतरीन 45 रनों की पारी खेली हालांकि बाकि बल्लेबाज इतना कमाल नहीं कर पाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केवल 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की पारी की बदौलत धमाकेदार शुरुआत की और उसी को मार्करम ने आगे बढ़ाया। ऐसा रहा मैच का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभली हुई शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले 6 ओवर में संभली हुई शुरुआत की। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए। इस दौरान ओपनर रचिन रवींद्र आइट हो गए। रवींद्र शानदार पारी खेल रहे थे हालांकि केवल 12 रन बनाकर ही आउट हो गए।

शिवम दुबे की विस्फोटक पारी

शिवन दुबे ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया। शिवम दुबे ने मात्र 24 गेंदों पर ही 45 रनों की शानदार पारी खेली। वे हालांकि अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी 5 ओवर में किया कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आखिरी पांच ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स की टीम केवल 166 रन ही बना पाई। हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट की बॉलिंग सबसे ज्यादा किफायदी रही।

सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार शुरुआत

167 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम ने केवल 6 ओवर में ही 78 रन बना लिए हैं। टीम ने इस दौरान अभिषेक शर्मा का भी विकेट गंवा दिया है जो कि 37 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए हैं। हालांकि इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

एडन मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान एडन मार्करम ने शानदार पारी खेलते हुए मात्र 36 गेंदो पर ही 50 रन बना दिए। मार्करम तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए थे और उन्होंने पॉवरप्ले में अटैक करने के बाद स्पिनर्स के खिलाफ धीमे-धीमे रन बनाए और अपनी टीम को जीत की ओर ले गए।

नीतिश रेड्डी ने जड़ा जीत का छक्का

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले नीतिश रेड्डी छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने पहले जडेजा को रिवर्स स्वीप मारा। इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा मैच समाप्त कर दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच- अभिषेक शर्मा

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article