SRH vs RCB IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला रॉयल चैलेजर्स बेंगुलरु से है। यह मुकाबाला हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टॉस जीतकर हैदराबाद ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन टॉप-2 में फिनिश करने की लड़ाई अब भी जारी है। हालांकि, हैदराबाद के लिए यह काम थोड़ा मुश्किल है। हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में 87 रन से जीत की दरकार है जबकि चेज करते हुए उसे 11.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो टीम टॉप-2 में फिनिश नहीं कर पाएगी।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले हुए हैं जहां हैदराबाद का पलड़ा भारी है। 26 में से 14 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है जबकि 12 मुकाबला आरसीबी के पक्ष में रहा है। हालांकि, 2023 से यह मामला थोड़ा उल्टा है। 2023 से अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में 3 में आरसीबी और दो में हैदराबाद को जीत मिली है। हैदराबाद के मैदान की बात करें तो आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर 6-3 रहा है।
कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (SRH vs RCB Match Timing)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस (SRH vs RCB Match Toss Timing)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज के मैच का टॉस (Who Won Today SRH vs RCB Match Toss)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में टॉस हैदराबाद ने जीता।
आज के मैच में हैदराबाद और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन-
हैदराबाद की प्लेइंग- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलील अरोरा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड।
