आईपीएल 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) से होने वाला है। LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में जाना मुश्किल करने के बाद अब उनकी निगाहें राजस्थान का काम बिगाड़ने पर होंगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये करो या मरो वाला मैच होगा। क्योंकि एक और उनसे प्लेऑफ का टिकट छीन सकती है। मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता है।
जयपुर अब नहीं रहा रॉयल्स का किला
जयपुर अब राजस्थान रॉयल्स (RR) का किला नहीं रहा। इस सीजन में टीम अभी तक जयपुर में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और तीनों मुकाबले हार चुकी है। अब उनका आखिरी घरेलू मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ है, जो करो या मरो जैसा मुकाबला बन गया है। राजस्थान का जयपुर में रिकॉर्ड पिछले दो सीजनों में पूरी तरह गिरा है।
आईपीएल 2025 से अब तक टीम ने जयपुर में आठ मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ एक जीत मिली है और सात में हार का सामना करना पड़ा है। 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में पांच मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की थी, जबकि 2026 में अब तक तीनों मैच हार चुकी है। आज का मुकाबला उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर प्लेऑफ में राजस्थान को पहुंचना है तो उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। लखनऊ पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है।
आज का टॉस कौन जीता
कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मैच (RR vs LSG Match Timing)
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मैच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का टॉस (RR vs LSG Match Toss Timing)
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today RR vs LSG Match Toss)
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।
