Sandhya Mridul Support Tanushree Dutta: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे। 75 साल की उम्र में नाना ने कार्डियक अरेस्ट को कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुख की घड़ी में सिनेमा जगत के तमाम कलाकार नाना पाटेकर के परिवार के साथ खड़े हैं। तमाम स्टार्स ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है, लेकिन तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने इस मौके पर अभिनेता की मौत को ईवल डेड बताया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इस मामले में तनुश्री को एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) का सपोर्ट मिला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की तबीयत दिल्ली आकर हुई नासाज, व्लॉग में बोलीं- मेरी हालत डाउन हो गई...
संध्या मृदुल ने कही बड़ी बात
संध्या मृदुल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें संध्या ने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन संध्या का ये पोस्ट ऐसे वक्त पर आया है जब तनुश्री ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में लोग इस पोस्ट को नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता से जोड़कर ही देखा रहे हैं। इस पोस्ट में संध्या मृदुल ने लिखा, 'किसी व्यक्ति की मौत उनके द्वारा पहुंचाए गए नुकसान को अपने आम खत्म नहीं करती है। दुर्व्यवहार इसलिए झूठ नहीं हो जाता क्योंकि दुर्व्यवहार करने वाला चला गया है, और सार्वजनिक श्रद्धांजलि के सामने बचे हुए लोगों (survivors) के अनुभव कम सच्चे नहीं हो जाते। किसी के लिए शोक मनाना संभव है, और यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो उनसे जुड़ा दर्द सह रहे हैं। जब केवल तारीफ की अनुमति होती है और जिंदा बचे लोगों को भुला दिया जाता है, तो ऐसा महसूस हो सकता है जैसे उनका सच एक बार फिर गायब हो गया है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP और लव गिल की नजदीकियां देख भड़कीं Kamya Punjabi, बोलीं- 'हद पार की जा रही है'
sandhya mridul on tanushree dutta and nana patekar (photo credit- instagram)
