RR vs DC IPL 2026 Toss LIVE, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Timing Today Match (राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 मई, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।जस्थान रॉयल्स की टीम का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है। राजस्थान को अबतक खेले 9 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में राजस्थान 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को सीजन में संघर्ष करना पड़ा है। दिल्ली की टीम ने अबतक खेले 8 मैच में से 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। -1.060 के नेट रन रेट के साथ दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 43वां मैच (RR vs DC Match Timing)
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 43वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (RR vs DC Match Toss Timing)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस सात बजे हो चुका है।कौन जीता राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today RR vs DC Match Toss)
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):
शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।
