क्रिकेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

आईपीएल 2024 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर पंजाब किंग्स से हो रही है। इस मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Image

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स टॉस अपडेट (फोटो- BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर हो रही है। होली के पावन पर्व पर आयोजित ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश रहेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। मैच में आरसीबी की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के पास है।

आज का टॉस किसने जीता (Who won the toss today)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मैच का आयोजन बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में टॉस हो चुका है। सिक्का मेजबान आरसीबी के पक्ष में गिरा है। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड (RCB vs PBKS Squad)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, आकाश दीप , सुयश प्रभुदेसाई, स्वप्निल सिंह, विजयकुमार वैश्यक, लॉकी फर्ग्यूसन, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा, टॉम कुरेन, रीस टॉपले।

पंजाब किंग्स टीम: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कावरप्पा, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article