क्रिकेट

IPL 2024 Schedule: आईपीएल के बचे हुए मैचों का शेड्यूल जारी, चेन्नई में होगा खिताबी मुकाबला

IPL 2024 Remaining Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले केवल शुरुआती 21 मैचों का टाइम टेबल जारी हुआ था लेकिन अब पूरा डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक आईपीएल का आयोजन पूरा भारत में ही किया जाएगा।

Image

आईपीएल 2024 शेडेयबल

IPL 2024 Remaining Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बचे हुए मैचों के शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल की गवर्निंग बॉडी बीसीसीआई ने इसके बचे हुए मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक ऐलान के मुताबिक आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला 26 मई 2024 को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। वहीं क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर 2 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। आईपीएल के शेड्यूल से ये साफ हो गया है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। पहले केवल शुरुआती 21 मैचों की तारीखों का ऐलान किया गया था। बीसीसीआई द्वारा लोकसभा चुनावों की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि लोकसभा चुनावों के ऐलान के बाद अब बचे हुए मैचों का भी पूरा शेड्यूल सामने आ गया है।

आईपीएल 2024 का क्वालिफायर 1 21 मई 2024 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं एलिमिनेटर 22 मई 2024 को इसी मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद क्वालिफायर 2 24 मई को चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा और 26 मई को खिताबी मुकाबला भी यहीं खेला जाने वाला है।

अगर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में फाइनल तक पहुंचती है तो महेंद्र सिंह धोनी अपने घरेलू दर्शकों के सामने आईपीएल से विदा ले सकते हैं । उन्होंने इस सत्र की शुरूआत से एक दिन पहले रूतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपकर संकेत दे दिया है कि यह उनका आखिरी सत्र होगा ।

पंजाब किंग्स के दो मैच पांच और नौ मई को चेन्नई और आरसीबी के खिलाफ धर्मशाला में खेले जायेंगे । वहीं राजस्थान रॉयल्स भी दो मैच अपने दूसरे घर गुवाहाटी में खेलेगी । वह 15 मई को पंजाब किंग्स् और 19 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article