क्रिकेट

RCB vs KKR IPL 2026 Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, जानें क्या किया फैसला

RCB vs KKR IPL 2026 Toss LIVE, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Timing Today Match (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 मई, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आज 57वां मैच खेला जाएगा। रायपुर में आरसीबी के सामने केकेआर की चुनौती है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

आज का टॉस कौन जीता।

आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चुनौती है। यह मुकाबला आरसीबी के दूसरे घरेलू मैदान रायपुर में होगा। सात मैच जीतकर RCB जहां अंक तालिका के टॉप-2 में है। वहीं, पिछले चार मैच लगातार जीतकर KKR भी प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच हुए अब तक 5 मुकाबलों में 20-15 से KKR आगे है, वहीं पिछले पांच मुकाबलों में भी KKR का पलड़ा 4-1 से भारी है। रायपुर में KKR का यह पहला मुकाबला होगा, जबकि RCB यहां अपने दोनों मैच जीत चुकी है।

आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आरसीबी के सामने केकेआर की चुनौती है। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, केकेआर 9 अंक के साथ 7वें पायदान पर है। दोनों टीमों के बीच रायपुर में खेले जाने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रायपुर में बारिश के चलते टॉस देर से हुआ। साढे़ 8 बजे हुए टॉस को आरसीबी ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मैच (RCB vs KKR Match Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मैच रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (RCB vs KKR Match Toss Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस बारिश के चलते शाम साढे़े 8 बजे हो हुआ।

कौन जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today RCB vs KKR Match Toss)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले में ने आरसीबी ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का लिया फैसला।

दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स:- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!