PBKS vs RR IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 40वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जो अब तक अजेय रही है, ऐसे में राजस्थान के सामने उसके विजय रथ को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है। आज का मुकाबला भी हाईस्कोरिंग होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमों के पास ऐसी सलामी जोड़ी है जो पावरप्ले में जमकर रन बना रहे हैं। राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के रुप में दो विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल पंजाब की टीम 13 अंक के साथ टॉप पर है जबकि राजस्थान की टीम चौथे पायदान पर है और उसने 8 में से 5 मुकाबला अपने नाम किया है।
टॉस में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति
दोनों टीम अब तक कुल 30 बार भिड़ चुकी है, जिसमें 16 बार पंजाब किंग्स ने टॉस जीता है तो 14 बार राजस्थान के पक्ष में सिक्का उछला है। पंजाब ने 5 बार जबकि राजस्थान ने 3 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 5 में से 4 बार पंजाब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती है जबकि राजस्थान की टीम 8 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती है। शाम के मैच में एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहेगा।
कब शुरू होगा पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (PBKS vs RR Match Timing)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टॉस (PBKS vs RR Match Toss Timing)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today PBKS vs RR Match Toss)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता।
आज के मैच में पंजाब और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन-
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन-प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को यान्सेन, विजयकुमार वैसाख, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा
