क्रिकेट

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी दिल्ली

आईपीएल का 20वां मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार के आने से मुंबई के मध्यक्रम की बल्लेबाजी मजबूत हुई है।

Image

मुंबई बनाम दिल्ली मैच का टॉस कौन जीता (साभार-IPL)

आईपीएल का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है जहां दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते का फैसला किया। मुंबई लगातार 3 हार झेल चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में केवल एक मैच में जीत दर्ज की है। दोनों टीम के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 18 मुकाबला मुंबई ने जीते हैं तो 15 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है। इस मैदान पर कुल 9 मुकाबले हुए हैं जहां दिल्ली का पलड़ा भारी है। दिल्ली ने यहां खेले गए 9 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है। सूर्यकुमार यादव की वापसी से मुंबई की टीम मजबूत हुई है। सूर्या ने अपना पहला अर्धशतक दिल्ली के खिलाफ ही साल 2018 में लगाया था।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन( Delhi Capitals Today Match Playing 11) डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाई रिचर्डसन, ऑनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन (Mumbai Indians Today Match Playing 11)रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएट्जे, जसप्रीत बुमराह

End of Article