KKR vs SRH T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाईट राइडर्स की कमान आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन(Ishan Kishan) इस मुकाबले में संभाल रहे हैं। यह आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला है। दोनों टीमें सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। इससे पहले दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले में सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने क्या फैसला लिया? इस मैच में केकेआर के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
कब शुरू होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का छठा मैच (KKR vs SRH Match Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का छठा मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का टॉस (KKR vs SRH Match Toss Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आज के मैच का टॉस (Who Won Today LSG vs DC Match Toss)
IPL 2026 के छठे मैच में केकेआर के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आज के मैच की प्लेइंग-11 (KKR vs SRH Playing 11)
कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने
कोलकाता और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)
कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Kolkata Indians Full Squad)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमः (Kolkata Knight Riders Kolkata Full Squad)
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
