KKR vs LSG T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 15वां मैच आज कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं वहीं लखनऊ की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। केकेआर का यह सीजन का चौथा और घर पर दूसरा मुकाबला है। इससे पहले पंजाब के खिलाफ कोलकाता में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अंक बंटने की वजह से उसका खाता खुला। केकेआर की टीम अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज है। कोलकाता की भिड़ंत अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज लखनऊ से है जिसने अबतक खेले दो मैच में से एक में जीत और एक हार मिली है। दोनों टीमों आज अपनी स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कब शुरू होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का पंद्रहवां मैच (KKR vs LSG Match Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का पंद्रहवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का टॉस (KKR vs LSG Match Toss Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
कौन जीता कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today KKR vs LSG Match Toss)
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (KKR vs LSG Playing 11)
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग-11
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
ऐसी है आईपीएल 2026 में केकेआर और एलएसजी की टीम (Kolkata Knight Riders And Lucknow Super Giants Squads In IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Kolkata Knight Riders Full Squads)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Lucknow Super Giants Full Squads)
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें KKR Vs LSG Live Score छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
