LIVE

KKR vs LSG, कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: मुकुल चौधरी ने कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने 3 विकेट से दी लखनऊ को पटखनी

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 15th Match Highlights in Hindi):लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता को उसके घर पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर 3 विकेट से पटखनी देकर सीजन में दूसरी जीत दर्ज की। मुकुल चौधरी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से कोलकाता के जबड़े से जीत छीन ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का रोमांच।

नवीन चौहानUpdated Apr 10, 2026, 03:52 IST
KKR vs LSG, कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: मुकुल चौधरी ने कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने 3 विकेट से दी लखनऊ को पटखनी

KKR vs LSG, कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: मुकुल चौधरी ने कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने 3 विकेट से दी लखनऊ को पटखनी

KKR vs LSG IPL Match कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 15th Match Highlights in Hindi): ऋषभ पंत की कप्तानी वाला लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाईट राइ़डर्स को उसके घरेलू मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और केकेआर को 4 विकेट पर 181 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 128 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला और 27 गेंद में नाबाद 54 रन की आतिशी पारी खेलकर लखनऊ को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत दिला दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन लखनऊ को बनाने थे ऐसे में वैभव अरोड़ा के खिलाफ चौधरी ने दूसरे गेंद पर स्ट्राइक संभालने के बाद हल्ला बोल दिया और अपनी टीम को सीजन की दूसरी जीत दिला दी। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक सफलता सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरन ग्रीन के खाते में गया। इस मैच में जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में सातवें से पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता 4 मैच में तीन हार के साथ नौवें पायदान पर काबिज है।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए एलएसजी को 182 रन का लक्ष्य मिला है। केकेआर की टीम अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवर में लड़खड़ा गई और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली। वहीं 41 रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए। 13.2 ओवर में केकेआर ने 111 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद अंत में रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला और 20 ओवर में टीम को 4 विकेट पर 181 रन तक पहुंचा दिया। ग्रीन ने 32(24) और पॉवेल 39(24) रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए एक-एक विकेट प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने हासिल किया। जीत के लिए लखनऊ को 182 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है।

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम अबतक खेले 3 मैच में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। कोलकाता में खेले गए पिछले मुकाबले में बारिश की वजह से उसका खाता खुल सका। अंक तालिका में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम नौवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। जिसने अबतक खेले दो मैच में से एक में जीत हासिल की है जबकि एक में उसे हार मिली है। अंक तालिका में लखनऊ सातवें पायदान पर है। दोनों ही टीमें अपनी स्थिति को अंक तालिका में बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।


कोलकाता और लखनऊ के बीच हेड-टू-हेड के आंकड़े (KKR vs LSG Head To Head)
कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल इतिहास में 6 बार आमना-सामना हो चुका है। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 4 मैच में लखनऊ को और 2 मैच में कोलकाता को जीत मिली है। इस लिहाज से लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ था। जिसमें लखनऊ ने केकेआर को 4 रन हराकर मैच अपने नाम किया था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच KKR ने जीते थे।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग:
लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

ऐसी है आईपीएल 2026 में केकेआर और एलएसजी की टीम (Kolkata Knight Riders And Lucknow Super Giants Squads In IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Kolkata Knight Riders Full Squads)-
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Lucknow Super Giants Full Squads)-
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

APR 10, 2026 03:52 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुकुल चौधरी चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

लखनऊ के खिलाफ मैच जिताऊ आतिशी पारी खेलने वाले मुकुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
APR 09, 2026 23:24 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुकुल चौधरी ने दिलाई लखनऊ को दूसरी जीत

मुकुल चौधरी ने आतिशी अर्धशतक की बदौलत कोलकाता के जबड़े से जीत छीनकर लखनऊ को सीजन की दूसरी जीत दिला दी। 127 रन पर 7 विकेट लखनऊ ने गंवा दिए थे। वहां से आवेश खान के साथ मिलकर मुकुल ने कोलकाता को आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दिला दी। आखिरी ओवर में लखनऊ को 14 रन बनाने थे और ये काम मुकुल चौधरी ने 27 गेंद में 54 रन की नाबाद पारी खेलकर कर दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े।
APR 09, 2026 23:15 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुकुल ने जड़ा छक्का

20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुकुल चौधरी ने शानदार छक्का पुल करके जड़ दिया और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंतिम 4 गेंद में लखनऊ को जीत के लिए 7 रन और बनाने हैं। मुकुल 48(23) और आवेश 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2026 23:14 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 19 ओवर में बनाए 162 रन

पारी के 19वें ओवर में मुकुल चौधरी ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर 16 रन जड़ दिए। उन्होंने ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा। मुकुल 42(22) और आवेश 0(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2026 23:09 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 18 ओवर में बनाए 152 रन

लखनऊ ने जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 152 रन बना लिए हैं। आवेश खान 0(2) और कैमरन ग्रीन 26(16) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 30 रन और लखनऊ को बनाने हैं।
APR 09, 2026 23:03 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 17 ओवर में लखनऊ ने बनाए 139 रन

लखनऊ ने 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। मुकुल चौधरी ने 13(11) और आवेश खान 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2026 23:01 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुकुल चौधरी ने जड़ा शानदार छक्का

मुकुल चौधरी ने 17वें ओर की पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। इससे पहले चौथी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में शानदार छक्का जड़ दिया।
APR 09, 2026 22:59 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: नरने की फिरकी में फंसे सुनील नरेन

सुनील नरेन ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद में मोहम्मद शमी को कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। अनुकूल रॉय ने उनका कैच लपका। शमी 1 (3) रन बना सके। 128 के स्कोर पर लखनऊ ने 7वां विकेट गंवा दिया।
APR 09, 2026 22:54 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 15 ओवर में बनाए 127 रन

लखनऊ सूपर जायंट्स ने जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। शमी 1 और मुकुल चौधरी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2026 22:51 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: बडोनी बने अनुकूल रॉय का शिकार

आयुष बडोनी पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर अनुकूल रॉय की गेंद पर 54 (34) रन बनाकर कैच दे बैठे। रिंकू सिंह ने उनका कैच लपका। इससे ठीक पहले छक्का जड़कर बडोनी ने अपना अर्धशतक 33 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया था। वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके और बीच मझधार में टीम को छोड़कर पवेलियन लौट गए।
APR 09, 2026 22:48 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 14 ओवर में लखनऊ ने बनाए 119 रन

लखनऊ ने जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 119 रन बना लिए हैं। आयुष बदोनी 48 (30) और मुकुल चौधरी 0 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2026 22:45 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 13 ओवर में लखनऊ ने बनाए 104 रन

लखनऊ ने 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। मुकुल चौधरी 0 (1) और आयुष बडोनी 33 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2026 22:42 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: समद की रॉय ने बिखेरी गिल्लियां

निकोलस पूरन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने बोल्ड करके पांचवां झटका लखनऊ को दिया। समद 2 (4) रन बना सके।
APR 09, 2026 22:35 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: निकोलस पूरन बने कार्तिक त्यागी का शिकार

12वें ओवर की चौथी गेंद पर निकोलस पूरन कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैच दे बैठे। रमनदीप सिंह ने उनका कैच लपका। पूरन 13 (15) रन बना सके। 95 के स्कोर पर लखनऊ ने चौथा विकेट गंवाया।
APR 09, 2026 22:25 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 85 रन

लखनऊ ने जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी 23 (18) और निकोलस पूरन 9 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 10 ओवर में 97 और लखनऊ को बनाने हैं। 10वें ओवर में सुनील नरेन ने केवल एक रन दिया।
APR 09, 2026 22:01 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर:लखनऊ ने पॉवरप्ले में बनाए 56 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी 13 (8) और ऋषभ पंत 2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 09, 2026 21:56 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर:लखनऊ ने 5 ओवर में बनाए 49 रन

पारी के पांचवें ओवर में वैभव अरोड़ा ने एडेन मार्करम और मिचेल मार्श का शिकार करके लखनऊ को बैकफुट पर ला दिया। कप्तान ऋषभ पंत 1(1) औरर आयुष बडोनी 7(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। बडोनी इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरे।
APR 09, 2026 21:54 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मिचेल मार्श भी बने अरोड़ा का शिकार

वैभव अरोड़ा ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को शार्ट पिच गेंद पर विकेट के पीछे अंगकृष रघुवंशी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। मार्श 15 (11) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। 42 के स्कोर पर मार्श पवेलियन लौटे।
APR 09, 2026 21:51 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर:वैभव अरोड़ा ने किया मार्करम का शिकार

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर वैभव अरोड़ा ने एडेन मार्करम को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराकर पहले झटका लखनऊ को दिया। मार्करम 22 (15) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 41 के स्कोर पर मार्करम पवेलियन लौटे।
APR 09, 2026 21:49 IST

KKR vs LSG, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 4 ओवर में केकेआर ने बनाए 41 रन

कोलकाता ने 4 ओवर में 41 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। अनुकूल रॉय ने दूसरे ओवर में 10 रन दिए। मिचेल मार्श 15 (10) और एडेन मार्करम 22 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।