Ind Vs WI 1st T20 Toss LIVE: एशियन गेम्स की परीक्षा गोल्ड मेडल के साथ पास करने वाली टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है। जीत का जो सिलसिला गिल की कप्तानी में भारत ने वनडे में शुरू किया था अब उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी टी20 में अय्यर के पास है। 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला अदब के शहर लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
हालांकि इस मुकाबले में फैंस जिस जोड़ी को देखना चाह रही है वो उन्हें मिलेगी। एशियन गेम्स में वैभव और अभिषेक ने पारी का आगाज किया था, लेकिन इस सीरीज में एकबार फिर संजू और अभिषेक की जोड़ी वापसी करेगी, जिसका मतलब है कि वैभव प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की बात करें तो इस दौरे पर अब तक उसने सबसे अच्छी चीज तीसरे वनडे में की जब रिकॉर्ड 352 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया और खुद को भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। दूसरी बात यह है कि वेस्टइंडीज की टीम का यह सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है जहां भारत के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। हालांकि, इस मैदान पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड डरावना है। यहां खेले गए 4 मैच में से 3 में उसे हार मिली है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला (IND vs WI Match Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले का टॉस (IND vs WI Match Toss Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 मुकाबले में किसने जीता टॉस (Who Won IND vs WI Today Match Toss)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत और वेस्टइंडीज की टीम-
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, इशान किशन, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।
