IND vs PAK T20 Toss LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 15, 2026, 06:39 PM IST
IND vs PAK T20 Toss LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। यह दोनों टीम का तीसर मुकाबला है। जानिए चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2026 मैच, टॉस अपडेट
IND vs PAK T20 Toss LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। यह दोनों टीम का तीसरा मुकाबला है। भारतीय टीम ने यूएसए को मात देकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की थी इसके बाद दूसरे मुकाबले में नामीबिया को मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ टी20 विश्व कप में शुरुआत की थी इसके बाद अमेरिका को पटखनी देकर पाकिस्तानी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आज दोनों टीमों का आमना सामना हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ महामुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs PAK Match Date)
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच गुरुवार,15 फरवरी को हो रहा है।
कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs PAK Match Timing)
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा।
कितने बजे होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मैच का टॉस (IND vs PAK Match Toss Time)
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का टॉस कौन जीता (Who Win IND vs PAK T20 World Cup Match Toss)
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत और पाकिस्तान की टीम (India Pakistan Squad for T20 World Cup)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket team)
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
