क्रिकेट

Ind Vs NZ 5th T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानिए किसने जीता टॉस

Ind Vs NZ 5th T20I Toss LIVE, India Vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 मैच आज का टॉस कौन जीता

Who Won the Toss Today, भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs NZ 5th T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे मुकाबले में कुछ बदलाव के साथ भारतीय टीम उतरी लेकिन मैच गंवा दिया और कीवी टीम सीरीज में पहली बार जीत का स्वाद चखने में सफल हुई। ये दोनों टीमों का टी20 विश्व कप 2026 से पहले आखिरी मुकाबला है। सीरीज में हार जीत का फैसला हो चुका है। दोनों टीमें जीत के साथ विश्व कप में जीत की लय और बढ़े हुआ आत्मविश्वास के साथ एंट्री करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच शनिवार को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचले सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं। भारत ने पांचवें टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने टीम मे तीन बदलाव किए हैं। संजू सैमसन टीम में हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच कहां होगा? (IND vs NZ 5th T20I Match Venue)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की सीरीज का पांचवां मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कब होना है भारत-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मुकाबला? (India vs New Zealand 5th T20I Match Date)

भारत और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच पांचवां टी20 मैच 31 जनवरी 2026, शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 5th T20I Match Time)

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच में भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20मैच का टॉस किसने जीता (Who Won Toss Today Ind vs NZ Toss Update)

भारत न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)-

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

भारत-न्यूजीलैंड की टीम (IND vs NZ T20 Squad)-

भारत:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article