Ind Vs NZ 3rd T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानिए किसने जीता टॉस
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 25, 2026, 06:59 PM IST
Ind Vs NZ 3rd T20I Toss LIVE, India Vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 January 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20, आज का टॉस किसने जीता
Who Won the Toss Today, भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs NZ 3rd T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके मेजबान टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है। उसकी नजर गुवाहाटी में मुकाबला अपने नाम करके सीरीज पर कब्जा करने पर है। वहीं दूसरी तरफ कीवी टीम पूर्वोत्तर भारत में खेले जा रहे मुकाबले में पलटवार करके सीरीज में वापसी की फिराक में है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर एक बार फिर देखने को मिलेगी। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचले सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं।
भारत ने गुवाहाटी में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रवि बिश्नोई को वरुण चक्रवर्ता और अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है। कीवी टीम ने अपनी एकादश में एक बदलाव किया है। काइल जैमीसन को फोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच कहां होगा? (IND vs NZ 3rd T20I Match Venue)
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कब होना है भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला? (India vs New Zealand 3rd T20I Match Date)
भारत और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच तीसरा टी20 मैच 25 जनवरी 2026, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 3rd T20I Match Time)
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20मैच का टॉस किसने जीता (Who Won Toss Today Ind vs NZ Toss Update)
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।