Ind Vs NZ 2nd T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज, जानिए किसने जीता टॉस
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 23, 2026, 06:42 PM IST
Ind Vs NZ 2nd T20I Toss LIVE, India Vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 January 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जा रहा है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 टॉस अपडेट
Who Won the Toss Today, भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs NZ 2nd T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले यह टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों की आखिरी सीरीज है। दोनों ही टीमें इस सीरीज में अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने और उन्हें पुख्ता करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 48 रन के अंतर से जीत दर्ज करके 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचले सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में दो और न्यूजीलैंड ने तीन बदलाव किए हैं। भारतीय टीम में कुलदीप यादव और हर्षित राणा की चोटिल अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जगह एंट्री हुई है। बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं कीवी टीम में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। टिम रॉबिन्सन, काइल जैमीसन और किस्टन क्लार्क की जगह टिम सीफर्ट, मैट हेनरी और ज़ैक फाक्स की एंट्री हुई है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच कहां होगा? (IND vs NZ 2nd T20I Match Venue)
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कब होना है भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला? (India vs New Zealand 2nd T20I Match Date)
भारत और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच दूसराटी20 मैच 21 जनवरी 2026, बुधवार को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 2nd T20I Match Time)
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20मैच का टॉस किसने जीता (Who Won Toss Today Ind vs NZ Toss Update)
भारत ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैक फाक्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, जैकब डफी।