क्रिकेट

IND vs AFG 3rd ODI Aaj ka Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, जानिए क्या किया फैसला

IND vs AFG 3rd ODI Toss LIVE, India vs Afghanistan Timing Today Match (इंडिया बनाम अफगानिस्तान आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 मार्च, 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान अपनी पहली जीत की तलाश करेगी। आइए जानते हैं आज का टॉस कौन जीता।

Image

आज का टॉस कौन जीता। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान का भारत दौरा अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है। वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई में भारत के पास वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। भारत सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है लेकिन अफगानिस्तान दौरे का अच्छा अंत करना चाहेगा। मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

यह मुकाबला चेपॉक की लाल मिट्टी वाली पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। जहां आमतौर पर अच्छा उछाल देखने को मिलता है। मैच से दो दिन पहले चेन्नई में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन मुकाबले की पूर्व संध्या पर मौसम साफ रहा। लखनऊ की तरह यहां भी गर्म और उमस भरा मौसम खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा ले सकता है। ऐसे में मुकाबले के दौरान कई ड्रिंक्स ब्रेक देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर मैच में फुल मजा आने वाला है।

कब शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच? (IND vs AFG Match Timing)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच का टॉस? (IND vs AFG Match Toss Timing)

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच का टॉस दोपहर 1 बजे हुआ।

कौन जीता भारत और अफगानिस्तान आज के मैच का टॉस? (Who Won Today IND vs AFG Match Toss)

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान, फरीद अहमद मलिक

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article