आईपीएल में आज चेन्नई और पंजाब की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। दोनों टीम जीतकर यहां पहुंची है और उसके हौसले बुलंद हैं। चेन्नई ने जहां पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हराया था तो पंजाब किंग्स ऐतिहासिक रन चेज कर यहां पहुंची है। पंजाब किंग्स ने कोलाकात के खिलाफ 262 रन का स्कोर चेज किया था। यह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन चेज का स्कोर था।
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स 6 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। टीम 9 मैच में से 3 मुकाबला जीती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
चेपॉक में चेन्नई का प्रदर्शन-
इस सीजन चेन्नई की टीम चेपॉक में 5 मुकाबला खेली है जिसमें से 4 मैच में उसे जीत मिली है। चेन्नई को केवल एक मुकाबले में हार मिली है। चेन्नई ने 4 में से दो मुकाबला रन चेज करते हुए जीता है जबकि दो में उसने डिफेंड किया है।
