क्रिकेट

गुजरात टाइंटस ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाजी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 27, 2024, 08:23 AM IST

चेपॉक में आईपीएल के 7वें मुकाबले में पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं और चेन्नई की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस(साभार-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पिछली सीजन की रनर अप टीम गुजरात टाइटंस के बीच हो रहा है, जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बार दोनों ही टीम ने जीत के साथ शुरुआत की थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां अपने घर पर आरसीबी को पटखनी दी थी वहीं गुजरात ने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस को हराया था। सीएसके की ओर से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर के स्पेल में 4 विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में डेब्यू करने वाले रचिन रवींद्र ने 15 गेंद में 37 रन जबकि डेरल मिचेल ने 18 गेंद में 22 रन की पारी खेली थी।

वहीं गुजरात की ओर से पिछले सीजन फाइनल मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले साई सुदर्शन ने सीजन की शानदार शुरुआत की। उन्होंने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इसके अलावा गुजरात के तेज गेंदबाजों ने मिलकर 8 विकेट चटकाए थे। अंतिम ओवर में उमेश यादव ने 2 विकेट लेकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। उमेश के अलावा मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

अब तक हुए मैच ट्रेंड की बात करें तो पिछले 6 मुकाबलों में होम टीम को जीत मिली है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहले मुकाबले में रचीन रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इस मैच में भी उनसे अच्छी बैटिंग की उम्मीद होगी। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ पहले मैच में चूक गए थे।

गुजरात टाइंटस की प्लेइंग इलेवन-

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन।

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article