CSK vs DC IPL 2026 Toss LIVE: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। इस सीजन चेपॉक में सीएसके का यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स थी, जहां उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई ने 209 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए।
टॉस में किसका पलड़ा भारी
दोनों टीम 31 बार एक दूसरे से भिड़ी है। 17 बार चेन्नई ने टॉस जीते हैं और 14 बार दिल्ली ने टॉस जीते हैं। चेन्नई ने 14 में से 10 बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और दिल्ली ने 5 बार बल्लेबाजी चुनी।
कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच (CSK vs DC Match Timing)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (CSK vs DC Match Toss Timing)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today CSK vs DC Match Toss)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता।
