आईपीएल के 18वें मुकाबले में इस सीजन की दो बड़ी टीम भिड़ने वाली है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दिल्ली कैपिटल्स से पिछले मैच में हार झेलने के बाद चेन्नई टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुस्तफिजुर की अनुपस्थिति में चेन्नई को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा और टीम के हौसले को बढ़ाना होगा।
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा । उसके बल्लेबाजों ने मुंबई के खिलाफ दूसरे मैच में आईपीएल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था हालांकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अभी तक प्रभावित नहीं कर सके हैं । गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार सनराइजर्स के बल्लेबाज नाकाम रहे । गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, मयंक मार्कण्डेय और भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए हैं।
हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीम 19 बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी है जिसमें से 14 बार जीत चेन्नई को मिली है और केवल 5 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में गया है। चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 223 जबकि लोएस्ट स्कोर 132 रन रहा है। हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 192 और लोएस्ट स्कोर 134 रन रहा है।

सीएसके बनाम हैदराबाद का विनिंग पर्सेंटेज (स्क्रीनग्रैब)
CSK vs SRH मैच में दोनों टीम का विनिंग पर्सेंटेज
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है क्योंकि उसने इसी मैदान पर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और 277 रन का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इस मैच में दोनों टीम के विनिंग पर्सेंटेज की बात करें तो चेन्नई की टीम आगे है। गूगल के अनुसार इस मैच में चेन्नई का विन पर्सेंटेज 54 है जबकि गुजरात के जीत का प्रतिशत 46 है।
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड :
महेंद्र सिंह धोनी , मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान) , अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शाइक रशीद, मिचेल सेंटनेर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधू, प्रशांत सोलंकी, महीष तीक्षणा, रचिन रविंद्र , शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्ताफिजूर रहमान, अवनीश राव अरावेली।सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड : पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिच क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कण्डेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतिश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, आकाश सिह, जे सुब्रहमण्यन।
(भाषा इनपुट के साथ)
