LIVE

CSK Vs SRH Highlights: नीतीश के बल्ले से निकला जीत का छक्का, हैदराबाद(SRH) की मौजूदा सीजन में दूसरी जीत

CSK Vs SRH Highlights: नीतीश के बल्ले से निकला जीत का छक्का, हैदराबाद(SRH) की मौजूदा सीजन में दूसरी जीत

CSK Vs SRH Highlights: नीतीश के बल्ले से निकला जीत का छक्का, हैदराबाद(SRH) की मौजूदा सीजन में दूसरी जीत

CSK Vs SRH Highlights: एडेन मार्करम, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने एक और जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। टीम की यह दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी हार है। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 5 रन पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई 4 अंक के साथ 3 नंबर पर है।

आईपीएल 2024 अंक तालिका | RR vs RCB Today Match Dream11 Prediction


सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड यानी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए और मेजमान टीम हैदराबाद को 166 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। रचिन रवींद्र का भी बल्ला शांत रहा। उन्होंने सिर्फ 12 रन टीम के लिए जोड़े। वहीं, तीसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को संभाला। शिवम दुबे अर्धशतक से चूक गए। वे 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, अजिंक्य रहाणे भी 30 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, शाहवाज अहमद और जायदेव उनाडकट ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने चेन्नई के खिलाफ अच्छा शुरुआत की। एडेन मार्करम ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 रन और अभिषेक ने 37 रन बनाए। डेब्यूटांट नीतीश कुमार ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 8 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन की नाबाद पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के मोइन अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।

IPL 2024, CSK vs SRH Dream11 Prediction

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी. नटराजन।

CSK vs SRH Pitch Report, Weather: यहां क्लिक करके जानिए आज होने वाले चेन्नई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

APR 05, 2024 22:53 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने जीता मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। टीम की यह दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी हार है।
APR 05, 2024 22:44 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद का स्कोर 150 के पार

चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। अब हेनरिक क्लासेन और नीतिश रेड्डी क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 22:38 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को 15.4 ओवर में 141 रन पर चौथा झटका लगा। एडेम मार्करम के बाद शाहबाज अहमद भी आउट हो गए। वे 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
APR 05, 2024 22:29 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: मार्करम भी वापस लौटे

चेन्नई के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद ऐडन मार्करम आउट हो गए। उन्होंने टीम के लिए 50 रन जोड़े। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। अब हेनरिक क्लासेन क्रीज शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 22:25 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: मार्करम ने जड़ा अर्धशतक

चेन्नई के खिलाफ एडेन मार्करम का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 35 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
APR 05, 2024 22:11 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद को लगा दूसरा बड़ा झटका

चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद को दूसरा बड़ा झटका लगा। अभिषेक शर्मा के बाद ट्रेविस हेड भी आउट हो गए। वे 31 रन बनाकर आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। अब एडन मार्करम और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 22:08 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

चेन्नई के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। अब ट्रेविस हेड और एडन मार्करम क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 22:01 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद का स्कोर 100 के करीब

सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। अब ट्रेविस हेड और एडन मार्करम क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 21:56 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद का पावरप्ले खत्म

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैदराबाद ने पावरप्ले में शानदार पारी खेली। टीम ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। अब ट्रेविस हेड और एडन मार्करम क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 21:52 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद के पांच ओवर का खेल खत्म

चेन्नई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। अब ट्रेविस हेड और एडन मार्करम क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 21:45 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद का स्कोर 50 पार

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। फिलहाल एडन मार्करम और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 21:40 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दीपक चाहर ने दिलाई है। अभिषेक शर्मा 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
APR 05, 2024 21:35 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद की अच्छी शुरुआत

चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बनाए। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा आए।
APR 05, 2024 21:29 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: पहले ओवर में आए 8 रन

चेन्नई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान हैदराबाद ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बनाए। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा आए।
APR 05, 2024 21:25 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: हैदराबाद के खिलाड़ी आए मैदान पर

चेन्नई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने मेजबान हैदराबाद के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान पर आए।
APR 05, 2024 21:11 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: चेन्नई ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए और मेजमान टीम हैदराबाद को 166 रन का लक्ष्य दिया।
APR 05, 2024 21:07 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: धोनी आए मैदान पर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एमएस धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ चुके हैं।
APR 05, 2024 21:00 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: चेन्नई का स्कोर 150 के पार

हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई ने 150 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। अब रवींद्र जडेजा और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
APR 05, 2024 20:46 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: अजिंक्य रहाणे आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है। अजिंक्य रहाणे 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
APR 05, 2024 20:39 IST

CSK Vs SRH LIVE Score: शिवम दुबे आउट

शिवम दुबे 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया है।