क्रिकेट

कौन हैं 'किंग ऑफ गॉल' जो श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के लिए हैं सबसे बड़ा खतरा

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में श्रीलंका के एक खास चुनौती से निपटना होगा। ये और कोई नहीं बल्कि स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्यां हैं जिन्हें इस मैदान का राजा कहा जाता है।

Image

प्रभात जयसूर्या (साभार-X)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम बदलाव की दौर से गुजर रही मौजूदा टीम इंडिया पर स्पिन ना खेलने का टैग जुड़ चुका। श्रीलंका के खिलाफ जब टीम इंडिया गॉल टेस्ट में उतरेगी तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी की होगी। ऐसे में इसी मैदान पर डेब्यू करने वाले प्रभात जयसूर्या टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा रहेंगे। हालांकि, ये भी सच है कि मौजूदा टीम में केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और सरफराज अहमद के रूप में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें स्पिन खेलने में महारथ हासिल है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवेज महरूफ की भी मानें तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या होंगे, जिन्हें उन्होंने ’किंग आफ गॉल’ बताया।

उन्होंने कहा, ’’गॉल में प्रभात जयसूर्या ने बड़ी संख्या में विकेट लिए हैं। वह हवा का बेहतरीन इस्तेमाल करना जानते हैं। यहां क्रास विंड स्पिनरों को अतिरिक्त ड्रिफ्ट दिलाती है, इसलिए भारतीय स्पिनरों को भी परिस्थितियों के अनुसार जल्दी खुद को ढालना होगा। यही श्रृंखला का अहम पहलू साबित हो सकता है।’’

किंग ऑफ गॉल का भूत

प्रभात जयसूर्या ने अपना डेब्यू मैच इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। यह मैदान उनको भाता है। पहले ही मुकाबले में उन्होंने 12 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया था। पहली पारी में उन्होंने 118 रन देकर जबकि दूसरी पारी में 59 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। अब तक इस मैदान पर 10 मैच में वह 21.78 की औसत से 75 विकेट चटका चुके हैं। 10 में से 8 बार उन्होंने फाइफर लिए हैं। जयसूर्या के आंकड़ों की बात करें तो उनके नाम 23 टेस्ट में 125 विकेट हैं, जबकि 2 वनडे मैच में वह विकेटेलेस रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ऐसे आंकड़े किसी भी टीम के बल्लेबाजों को डराने के लिए पर्याप्त हैं और वो भी तब जब आप पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं कि टीम स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष कर रही है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article