क्रिकेट

IND vs SL: भारत को हराने का सुनहरा मौका, श्रीलंका की ओर से माइंड गेम शुरू

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है। इस दौरे से पहले माइंड गेम शुरू हो गया है। यह सीरीज WTC में दोनों टीमों का भविष्य तय करेगी। फिलहाल भाकत 5वें और श्रीलंका छठे पोजीशन पर है।

Image

भारत और श्रीलंका (साभार-X)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत और श्रीलंका दोनों के लिए आगामी टेस्ट सीरीज बेहद खास है। वर्तमान में WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया 5वें और श्रीलंका छठे पोजीशन पर है। इस सत्र में भारतीय टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं श्रीलंका टीम ने 4 मैच में एक जीत और एक हार के साथ दो ड्रॉ हैं। लेकिन आगामी सीरीज तय करेगा कि दोनों टीमों में कौन सी आगे निकलेगी। भारतीय टीम अगर 2-0 से सीरीज जीत जाती है तो उसके पास टॉप-4 में फिनिश करने का मौका है, वहीं श्रीलंका की जीत भारत की राह और भी मुश्किल कर सकती है।

दबाव में है टीम इंडिया

इस दौरे पर टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही है। चोट की समस्या से जूझ रही गिल एंड कंपनी इस बार स्पिन के खिलाफ संघर्ष करने वाली टैग लेकर उतरने वाली है। ऐसे में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों के सामने गिल एंड कंपनी को इस मिथ को तोड़ना पड़ेगा। यही कारण है कि श्रीलंका की ओर से अभी से माइंड गेम शुरू हो चुका है।

श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज और मौजूदा दौरे पर श्रीलंका टीम एक्सपर्ट परवेज महरूफ ने कहा है कि इस बार श्रीलंका के सामने भारत को हराने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा ' मैं टॉप-ऑर्डर से चाहूंगा कि वह इस बार कुछ कंसिसटेंसी दिखाएं। उदाहरण के लिए, श्रीलंका को एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ियों की कमी खलेगी, लेकिन इसके बावजूद इस टीम में पर्याप्त प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

कामिंदु मेंडिस चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। भारत को घर पर हराने का यह उनका सबसे अच्छा मौका है क्योंकि श्रीलंका ने भारत को घर या बाहर, दोनों ही जगहों पर बहुत कम बार हराया है। दक्षिण अफ्रीका से घर पर हारने के बाद भारत भी कई सवालों के साथ इस सीरीज में उतर रहा है।

दिनेश चांदीमल होंगे एक्स फैक्टर

फरवेज महरूफ ने भारत के खिलाफ इस सीरीज में दिनेश चांदीमल को एक्स फैक्टर बताया। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वो सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। सारी जिम्मेदारी उन्हीं पर होगी। मुझे अभी भी वो शतक याद है जो उन्होंने तीसरी पारी में बनाया था। चांदीमल ने इतना क्रिकेट खेला है, वो जानते हैं कि भारत के खिलाफ रन बनाने के लिए क्या करना पड़ता है। वो टीम के एक अहम खिलाड़ी साबित होंगे। पिछली बार जब भारत के खिलाफ गाले में श्रीलंका उतरी थी तो चांदीमल ने नाबाद 162 रन की पारी खेली थी और श्रीलंका ने 63 रन से मैच अपने नाम किया था। इस सीरीज के लिए फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट ने टीम की घोषणा अब तक नहीं की है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article