क्रिकेट

Who Is Salil Arora: SRH में एक और सिक्स हिटर की एंट्री, जानिए कौन हैं डेब्यू करने वाले सलील अरोड़ा

Who Is Salil Arora: आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज सलील अरोड़ा ने अपना डेब्यू किया। सलील ने हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था और ऑक्शन में 30 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे थे।

Image

सलील अरोड़ा (साभार-X)

Who Is Salil Arora: आईपीएल के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सलील अरोड़ा ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। टॉस के समय कप्तान ईशान किशन ने इसकी जानकारी दी। किशन ने कहा कि वह नेट्स में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सलील एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें बतौर बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। हैदराबाद में पहले से ही दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन भी विकेटकीपिंग करते हैं।

7 नवंबर 2002 पंजाब के अमृतसर में जन्मे सलील अरोड़ा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंजाब की ओर से खेलने वाले सलील विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025/26 में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था। इस सीजन उन्होंने 198.88 की स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के की मदद से 45 गेंद में 125 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

फर्स्ट क्लाल डेब्यू पर शतक

सलील अरोड़ा की तूफानी बल्लेबाजी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर ही शतकीय पारी खेल दी थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024/25 मैच में 101 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वह सुर्खियों में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन में आए।

सलील अरोड़ा का करियर

सलील अरोड़ा के करियर की बात करें तो उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट ए और 9 टी20 मैच में क्रमश: 458, 74 और 359 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक 3 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सलील ने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। लिस्ट ए मैच में एक अर्धशतक है और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 65 रन नाबाद है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article