क्रिकेट

Who Is Krish Bhagat: कौन हैं मुंबई की ओर से डेब्यू करने वाले कृष भगत और दानिश मालेवार

Who Is Krish Bhagat: गुजरात के खिलाफ आज के मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन आज के मुकाबले में मुंबई ने दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवार और पंजाब के गेंदबाज कृष भगत को मौका मिला।

Image

कृष भगत (साभार-X)

Who Is Krish Bhagat: गुजरात के खिलाफ आज के मैच में मुंबई इंडियंस ने दो खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपी। दानिश मालेवार के अलावा मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज कृष भगत को डेब्यू कैप सौंपी। 6 नवंबर 2004 को जन्मे कृष भगत पंजाब से आते हैं। उन्होंने सात फर्स्ट-क्लास मैच और नौ लिस्ट-ए मैच खेले हैं। उनके नाम लिस्ट-ए में नौ विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 3 विकेट रहा है। उन्होंने यह कारनामा दिसंबर 2025 में किया था। इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन भी बनाए थे।

कौन हैं दानिश मालेवार?

8 अक्टूबर 2003 को जन्मे दानिश विदर्भ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। फर्स्ट क्लास में डबल सेंचुरी लगाकर वह सुर्खियों में आए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दानिश ने 49.4 की औसत से 1285 पन बनाए हैं। 15 पारी में दानिश ने 3 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा फटाफट क्रिकेट में भी उनके आंकड़े सराहनीय हैं। विदर्भ प्रो टी20 लीग में उनका औसत 79.5 और स्ट्राइक रेट 161 रहा था। हालांकि वह अपने आईपीएल डेब्यू को खास नहीं बना पाए। मालेवार 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया।

मुंबई इंडियंस के लिए जीत जरूरी

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार संघर्ष कर रही है। पहला मुकाबला जीतने के बाद मुंबई लगातार 4 मुकाबला हारी है। टीम ना तो बल्लेबाजी में और ना ही गेंदबाजी में अच्छा कर पा रही है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की तिकड़ी रन नहीं बना पा रही है, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह विकेटलेस रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए इन खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपना जरूरी से ज्यादा मजबूरी बन गई थी, क्योंकि बड़े नाम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article