क्रिकेट

Tata IPL 2023 : कौन हैं संदीप वॉरियर, जो लेंगे जसप्रीत बुमराह की जगह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 31, 2023, 08:51 PM IST

Who is Sandeep Warriors : मुंबई इंडियंस ने टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है। 31 साल के गेंदबाज संदीप वॉरियर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

Image

संदीप वॉरियर। (फोटो - केकेआर के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Who is Sandeep Warriors : आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। लीग के शुरू होने से चंद घंटे पहले मुंबई इंडियंस को भी स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट मिल गया। मुंबई इंडियंस ने बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया। चोटिल बुमराह की जगह टीम में 31 साल के संदीप वॉरियर को टीम में शामिल किया है। संदीप के पास आईपीएल में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनपर भरोसा जताया है। संदीप भी टीम के भरोसे पर खड़े उतरने की कोशिश करेंगें।

संदीप के नाम सिर्फ दो विकेट

केरल के त्रिशूर में जन्मे संदीप वॉरियर आईपीएल में सिर्फ पांच मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे हैं। इसमें संदीप ने 7.88 की इकोनॉमी से दो विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनको एक बार भी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। वहीं, घरेलू मुकाबले में 68 टी20 मैच खेले हैं। इसमें 7.20 की इकोनॉमी से 62 विकेट झटके हैं।

दो टीमों से खेल चुके हैं संदीप

2021 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले संदीप वॉरियर आईपीएल में मुंबई इंडियंस से पहले दो और भी टीमों की ओर से मैच खेल चुके हैं। इससे पहले संदीप ने दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉचल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम का हिस्सा थे। संदीप ने आईपीएल का आखिरी मुकाबला 2021 में शाहरज में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।

मुंबई का पहला मैच 2 अप्रैल को

आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला दो अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडिय में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article