क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे टेस्ट, माइकल वॉन के सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया जवाब

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर चुके 15 साल के वैभव को लेकर अब माइकल वॉन ने नई चर्चा शुरू कर दी है। वॉन ने रहाणे से पूछा कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे या नहीं। अगर वो रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे तो कब?

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या भविष्य में टेस्ट क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना पाएंगे और अगर ऐसा होगा तो यह कब होगा। वैभव के टेस्ट खेलने पर अजिंक्य रहाणे ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, आपको बता दें कि फिलहाल वैभव रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी कर रहे हैं और वह दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से उतरने वाले हैं। उन्हें इस टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वैभव की छवि तेज खेलने की है और ऐसे में उनका सबसे लंबे फॉर्मेट में खेल पाने का इंतजार थोड़ा लंबा लगता है।

वैभव के टेस्ट खेलने पर रहाणे का जवाब

रहाणे से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पूछा कि क्या सूर्यवंशी टेस्ट मैच खेलेंगे और अगर खेलेंगे तो कब खेलेंगे? इसको लेकर रहाणे ने जवाब दिया। इस समय इस सवाल का जवाब देना मुश्किल है। मैं इस पर कुछ बोलकर उस पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहता हूं। दो आईपीएल सीजन खेलने के बाद पहले से ही बहुत लोग उनको लेकर बहुत कुछ कह रहे हैं। लेकिन जहां तक मुझे लगता है कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दो अलग-अलग चीजें हैं। जब आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो दबाव ज्यादा होता है।

उदाहरण के तौर पर हम कहें तो आईपीएल में 4-5 ओवर में 70 रन बन सकते हैं, लेकिन यही टास्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुश्किल है। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें, उनका गेम खेलने देना चाहिए। उन्हें एंज्वॉय करने दीजिए। इस समय जो उन्हें चाहिए वो है सही गाइडियंस।

वैभव ने अपने दूसरे ही आईपीएल सीजन में ऑरेंज कैप पर कब्जा कर दुनिया को अपनी उपस्थिति का एहसास दिला दिया था। विराट-रोहित जैसे दिग्गजों के रहते हुए 15 साल के वैभव ने 16 मैच में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो इसमें भी वैभव ने ट्रेलर तो दिखाया ही है। 8 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 207 रन हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्गित स्कोर 93 रन है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article