क्रिकेट

बीसीसीआई की हरी झंडी के बाद भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल पर लगी मुहर

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है। बीसीसीआई की हरी झंडी के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा कर दी है। ये सीरीज सितंबर में खेले जाएंगे।

Image

भारत और अफगानिस्तान (साभार-x)

सितंबर में प्रस्तावित भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा जिसके सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने सहमति मिलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीख कन्फर्म कर दी। 3 मैच की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले क्रमश: 13 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। एसीबी सीईओ नसीब खान ने कहा 'एसीबी इसकी पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 से 17 सितंबर के बीच होगा। बीसीसीआई की सहमति के बाद इस सीरीज के वेन्यू और मैच की तारीख भी निर्धारित किए जा चुके हैं। एसीबी ने यह भी साफ कर दिया है कि इससे जुड़े ब्रॉडकास्टर दिए गए शेड्यूल के आधार पर अपनी आगे की योजना बना सकते हैं।

असंभव है अब बांग्लादेश का दौरा

अफगानिस्तान क्रिकेट द्वारा जारी किए गए तारीखों के बाद भारत के बांग्लादेश दौरे की संभावना भी अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 1-13 सितंबर के बीच 6 व्हाइट बॉल मैच के लिए वि़ंडो खाली रखा है, जबकि अफगानिस्तान ने जो तारीख बताई है, उसके अनुसार पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है, जिससे साबित होता है कि अब बांग्लादेश का दौरा मुश्किल है। इस दौरे को लेकर दोनों देशों के बीच काफी प्रयास किए गए थे।

पहले-दूसरे मैच पर खुले हैं विकल्प

इसके अलावा पहले-दूसरे मैच की तारीख में बदलाव हो सकता है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मानें तो उन्होंने बीसीसीआई के सामने पेशकश रखी है कि पहले या दूसरे मुकाबले को 14 सितंबर में शिफ्ट किया जाए, जिससे इस सीरीज को फेस्टिवल टच दिया जा सके। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article